पटना. राजधानी पटना में कुछ दिन पहले शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था. इस दौरान हुई पुलिस की पिटाई पर बवाल मचा था. वहीं, अब शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अब एक खुशखबरी आई है. छठे चरण के शिक्षक नियोजन में जिला परिषद नियोजन इकाइयों के तहत हाईस्कूलों के लिए चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 28 सितंबर को बांटे जाएंगे.
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
बिहार में छठे दौर के शिक्षक नियोजन के साथ सातवें दौर के शिक्षक नियोजन पर लगा ग्रहण
पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में नियोजन के लिए सातवें दौर का शेड्यूल कब जारी होगा, इसका सीधा जवाब किसी के पास नहीं है. न तो शिक्षा विभाग के मंत्री और न ही विभाग के किसी अधिकारी के पास है. फिलहाल छठे दौर का शिक्षक नियोजन चल रहा है.
बिहार में सातवें चरण शिक्षक नियोजन में होगी देरी, जानें कहां फंस रहा है मामला।
बिहार के सरकारी स्कूलों में बहाली के लिए सातवें चरण का शेड्यूल कब जारी किया जाएगा, इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है। ना ही शिक्षा विभाग के मंत्री नाही विभाग के किसी अफसर के पास है। फिलहाल छठे चरण का शिक्षक नियोजन प्रक्रिया जारी है। शिक्षा विभाग ने छठे चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया जून तक ही पूरा लेने की बात कही थी, मगर सितंबर पूरा होने को है, किंतु अब तक छठे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया पूरा नहीं हो सका है। प्रश्न यह है कि क्या विभाग सातवें चरण की शिक्षक नियोजन के लिए फिलहाल इच्छुक नहीं है।
बिहार : शिक्षक भर्ती के सवाल पर भड़के बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, कहा- पहले चौड़ी छाती वालों से 16 करोड़ जॉब खोजिए
डिजिटल डेस्क,पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की महागठबंधन सरकार से नौकरी को लेकर बेरोजगार युवाओं की उम्मीदें बढ़ी है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही तेजस्वी यादव 2020 विधानसभा चुनाव में 10 लाख नौकरी देने वाले वादे को लेकर लगातार बिहार के युवाओं और विपक्षी पार्टीयों से घिरते चले जा रहे है।
बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, छठे चरण का आवेदन शुरू, जाने कौन-कौन कर सकता है आवेदन।
बिहार में जिला पर्षद के तहत छठे चरण के शिक्षक नियोजन के लिए एसटीइटी उतीर्ण उम्मीदवार 19 से 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पटना जिला पर्षद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इस नियोजन में 26 सितंबर, 2019 तक नियोजन संबंधी सभी अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित फॉर्म में तमाम शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, प्रमाणपत्र, अंकपत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र और आवासीय प्रमाणपत्र की सेल्फ अटेस्टेड छायाप्रति के साथ जमा करना होगा। आवेदन पत्र को रजिस्ट्रड डाक, स्पीड पोस्ट या फिर हाथो हाथ ही जमा कर सकते हैं।
Bihar: नौ साल की नौकरी, फिर पता चला फर्जी कागज पर 20 लोग बने गुरुजी, जाने क्या मिली सजा
मेरिट वाले सच्चे अभ्यर्थियों का हक मार कर और उनके करियर को दांव लगा कर फर्जी कागजात के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कार्रवाई से हडकंप मच गया है. मामला गया के गुरुआ प्रखंड का है.
VIDEO: बिहार के आरा में तेजस्वी यादव को शिक्षक अभ्यर्थियों ने घेरा, विरोध में लगे नारे, देखिए किस तरह बचकर निकले
आरा: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शुक्रवार को आरा पहुंचे. सर्किट हाउस से आरा समाहरणालय की ओर जा ही रहे थे कि शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. सर्किट हाउस के गेट के पास ही अभ्यर्थियों ने तेजस्वी को रोकने के लिए उनकी गाड़ी को घेर लिया. इस दौरान शिक्षक अभ्यर्थी विरोध में नारा भी लगाने लगे. हालांकि प्रशासन ने अभ्यर्थियों को किसी तरह रोका. इसके बाद तेजस्वी यादव आराम से निकल गए और यहां से कार्यक्रम के लिए समाहरणालय पहुंचे.
जैसे ही निकले तेजस्वी, प्रदर्शन शुरू
दरअसल, आरा के समाहरणालय में तेजस्वी डीएम, एसपी और अन्य जिले के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के लिए सुबह पहुंचे थे. इसके बाद तेजस्वी कोईलवर के मानसिक आरोग्यशाला का जायजा लेने जाने वाले थे, लेकिन सर्किट हाउस से निकलने के दौरान ही सीटीईटी (CTET) और बीटीईटी (BTET) के अभ्यर्थी सर्किट हाउस के गेट पर पहुंच गए. वे तेजस्वी यादव के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही तेजस्वी निकले तो अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया.
BPSC Recruitment 2022: शिक्षकों के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 40506 पदों के लिए दोबारा शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
BPSC Recruitment 2022: शिक्षण क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के पास शानदार मौका है. दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग ने टीचर की भर्ती के लिए एक बार फिर से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर से फिर शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि 40,506 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जो कैंडिडेट्स पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब दूसरा मौका है. इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं.
शिक्षकों के वेतन मद की राशि आवंटन के बाद भी फंसा पेच
राशि स्वीकृत कुछ और हुई, लेकिन आवंटन आया कुछ और। शिक्षकों के वेतन मद की राशि मे आवंटन के बाद भी पेच फंस गया है। कोषागार ने स्वीकृत राशि से कम मिलने पर निकासी से इनकार कर दिया है और ऐसे में पांच हजार शिक्षकों के वेतन भुगतान का मामला फंस गया है।
बिहार में शिक्षक नियोजन का छठा चरण पूरा, 300 कैंडिडेट को नहीं मिला ज्वाइनिंग लेटर, 79 हज़ार पद अब भी खाली
पटना. बिहार में शिक्षक नियोजन का छठा चरण पूरा हो गया है. जो नियोजन इकाइयां छूट गई थी, उनके अंतिम चरण में जॉइनिंग लेटर बांटने का कार्यक्रम पूरा हो चुका है. इसके बावजूद यहां कई शिक्षक अभ्यर्थी निराश रहे. दरअसल, अंतिम चरण के कार्यक्रम में जिन नियोजन इकाइयों में प्रक्रिया चल रही थी, आरंभिक सूचना के मुताबिक वहां 300 अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिल पाया.
Bihar Shikshak Niyojan: कब शुरू होगी सातवें चरण की बहाली? छठे फेज में 79 हजार पद रहे खाली
बिहार में शिक्षक नियोजन छठा चरण लगभग पूरा हो गया है। इस चरण में 1.22 लाख पदों पर बहाली के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। लेकिन लगभग 43 हज़ार शिक्षकों की बहाली हो पाई और 79 हज़ार पद खाली रह गए। इनमें प्राथमिक और मध्य विद्यालय के साथ-साथ हाई स्कूल और प्लस टू के पद भी शामिल है। इधर, उच्च माध्यमिक और माध्यमिक स्कूलों के कुछ नियोजन अभी नियोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
शिक्षक नियोजन का छठा चरण पूरा, 79 हजार पद रह गए खाली
राज्य की छूटी हुई नियोजन इकाइयों में अंतिम राउंड में नियुक्ति पत्र वितरण का भी निर्धारित कार्यक्रम पूर्ण हो चुका, लेकिन परिणाम पूर्व के नियोजन शिड्यूल की तरह ही निराशाजनक रहा। अंतिम चरण के कार्यक्रम में जिन नियोजन इकाइयों में प्रक्रिया चल रही थी, आरंभिक सूचना के मुताबिक वहां 300 शिक्षक भी शिक्षा विभाग को अंतिम रूप से नहीं मिल पाए।
सीवान के 9 शिक्षक पटना में किये गए सम्मानित
‘द बिहार टीचर हिस्ट्री मेकरऑनलाइन शिक्षण माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने वाले जिले के 9 शिक्षकों को पटना में सम्मानित किया गया है। कोरोना काल के दौरान इन शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षा देकर बच्चों के कोर्स को पूरा कराने
भारत सरकार से ऑनलाइन ट्रेनिंग लेंगे बिहार के 20 शिक्षक
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) से बिहार के 20 शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इंडियन आर्ट फार्म व क्रॉफ्ट स्किल की भूमिका को लेकर होने
Bihar News: भागलपुर में शिक्षक ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, तीन घंटे तक बेहोश
भागलपुर:Bihar News: भागलपुर में छात्रा की क्रूरता से पिटाई करने का मामला सामने आया है. शिक्षक ने क्रूरता की सारी हदों को पार करते हुए छात्रा को इतना पीटा की छात्रा तीन घंटे तक बेहोश रही. फिलहाल पीड़ित बच्ची का अस्पताल में जारी है. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.
विश्वविद्यालयों में 4000 शिक्षकों की भर्ती 10 दिसंबर तक, विज्ञप्ति जल्द, जानें कैसे होगा चयन
बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने सोमवार को कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस पटना में महाविद्यालय के 74वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि विश्वविद्यालयों में 4000 शिक्षकों की नियुक्ति 10 दिसंबर तक कर ली
ये कैसी सरकार… बेरोजगार हुए हम, पटना में गाना गाकर शिक्षक अभ्यर्थी जगा रहे हैं सरकार को
Patna, Beforeprint : बिहार में CTET और BTET अभ्यर्थियों की ओर से लगातार प्रदर्शन के बाद भी सातवें चरण की बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। नोटिफिकेशन के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन पर लाठीचार्ज तक हो चुका है लेकिन उन्हें मिल रहा है तो केवल आश्वासन। इस दौरान गाना गाकर शिक्षक अभ्यर्थी सरकार को जगा रहे हैं।
70 छात्रों पर एक शिक्षक, बिहार के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी
बिहार में छात्र-शिक्षक अनुपात देश में सबसे खराब है. 2019-20 की एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात 50 और 60 से ज़्यादा है.
बिहार में बिगड़ रहा है TET शिक्षक अभ्यर्थियों का मूड, 22 बेरोजगारों की रिहाई नहीं तो जेल भरो आंदोलन
बिहार में फिर TET पास अभ्यर्थी सड़कों पर उतरेंगे। पटना में जमे टीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने राज्यव्यापी आन्दोलन की चेतावनी दी है। बुधवार से पटना समेत पूरे प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थी अपने 22 साथियों की रिहाई के लिए आन्दोलन तेज करेंगे। शिक्षक अभ्यर्थियों ने आर पार की लड़ाई का अल्टीमेटम दिया है। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम 6 बजे के बाद से जेल भरो आन्दोलन की चेतावनी दी है। राज्य के टीईटी पास सातवें चरण का शिक्षक नियोजन जल्द से जल्द शुरू करने की मांग राज्य सरकार से किया है। इसके लिए अविलंब विज्ञापन जारी करने सरकार पर दवाब बनाया जा रहा है।
प्राथमिक शिक्षक संघ मांगों को लेकर 10 सितंबर को देगा धरना
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली के आह्वान पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सभी जिले में धरना देने जा रहा है। यह धरना सभी 38 जिला मुख्यालयों में दिनांक 10 सितंबर को दिया जाएगा।