; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

एनआरसी पर काम शुरू करने वाले अफसर का तबादला, सरकार पर सवाल उठा रहा था विपक्ष

पटना. एनआरसी के मुद्दे पर जल्दबाजी दिखाना एक अफसर को महंगा पड़ गया। ग्रामीण विकास विभाग ने फरमान जारी करते हुए बीडीओ सतीश कुमार का तबादला कर दिया और तुरंत मुख्यालय में काम शुरू करने का आदेश जारी किया है। पत्र को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा था। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था।

क्या है पूरा मामला?
29 जनवरी को पटना जिले के मोकामा प्रखंड कार्यालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया था। पत्र में बीडीओ ने तीन स्कूलों को पत्र लिखकर एनआरसी को लेकर डाटा संग्रहण के लिए शिक्षकों की सूची मांगी थी। जब पत्र को लेकर बवाल मचा तब बीडीओ सतीश कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि गलत टाइपिंग की वजह से कन्फ्यूजन हुआ है। एनपीआर की जगह एनआरसी टाइप हो गया। एनपीआर के लिए डाटा संग्रहण किया जाना है और इसका एनआरसी से कोई मतलब नहीं है।
बिहार में किसी भी हाल में नहीं लागू होगा एनआरसी: नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं बिहार में किसी भी हाल में एनआरसी लागू नहीं करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा है कि एनपीआर पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की जरूरत है। एनपीआर में माता-पिता की जन्म तिथि और जन्मस्थान पूछना व्यवहारिक नहीं है। बहुत लोगों को खासकर गरीबों को माता-पिता का डेट ऑफ बर्थ पता नहीं है।
तेजस्वी ने कहा था- 

UPTET news