दरभंगा। समान काम के लिए समान वेतन को ले नियोजित शिक्षक कितने उतावले हैं
उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दरभंगा से बिहार प्रारंभिक शिक्षक
संघ की पूरी यूनिट बुधवार को दिल्ली पहुंच गई।
संघ के जिला अध्यक्ष शंभू
यादव ने फोन पर बताया कि समान काम के लिए समान वेतन हम शिक्षकों का
बुनियादी अधिकार है और सरकार अपने कुतर्कों से हमें इससे वंचित नहीं कर
सकती। शिक्षकों का मिशन सुप्रीम कोर्ट समान कामए समान वेतन के लिए है।बिहार
राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक संघर्ष मोर्चा अपने मिशन
की सर्वोच्च न्यायालय के प्रांगण से हर एक गतिविधियों पर नजर रखेगी और जिले
के शिक्षकों को अवगत कराती रहेगी। जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू
यादव जिलाउपाध्यक्ष संजय राय एवं जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार के साथ वैशालीए
सीतामढ़ी, बेगूसराय आदि के जिलाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष क्रांतिकारी शिक्षकों
के साथ सर्वोच्च न्यायालय में बिहार सरकार के नीति के खिलाफ और शिक्षक
भविष्य के हितैषी के रूप में पक्की जीत हासिल करने के लिए पहुंचे हुए हैं।
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बिहार के शिक्षकों की भलाई एवं बिहार
सरकार की नीति के खिलाफ लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में न्याय की गुहार
लगाते हुए हमारे सभी जिलाअध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के साथ
खड़े हुए हैं।