; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

हड़ताल के बहाने शिक्षक गायब, विद्यालय बंद

कटिहार। बारसोई प्रखंड क्षेत्र के दूरदराज के गांव में स्थित विद्यालयों में कई दिनों से ताला लटक रहा है। कागजी तौर हड़ताल पर नहीं रहने वाले शिक्षक भी इसी बहाने गायब रहते हैं। बता दें कि शिक्षकों का एक गुट विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
परंतु इस आड़ में शत-प्रतिशत शिक्षक विद्यालय से गायब रहते हैं। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के औचक निरीक्षण में आबादपुर थाना क्षेत्र के कई विद्यालय बंद पाए गए। इसमें प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर भी शामिल है। विद्यालय के मुख्य गेट पर लटक रहा ताला देख बीडीओ राजाराम पंडित ने तुरंत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर विद्यालय बंद रहने का कारण पूछा। साथ ही उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने का भी निर्देश दिया। बीडीओ ने विद्यालय के कौन-कौन शिक्षक हड़ताल पर है और कौन नहीं इसकी पड़ताल भी करने को कहा है। इधर बीईओ संजय कुमार ¨सह ने बताया कि सूची देखने के बाद ही यह पता चलेगा कि नारायणपुर विद्यालय के कितने शिक्षक हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि अगर हड़ताल का बहाना बनाकर शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

UPTET news