; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

टीईटी शिक्षकों का डीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। वेतन भुगतान की मांग को लेकर टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने शनिवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र के टीईटी शिक्षकों को छह माह का वेतन नहीं मिला है।
वहीं आरोप लगाया कि बिना विभागीय निदेशालय की अनुमति के आठ करोड़ रुपये की निकासी डीपीओ ने की है। अध्यक्षता साकेत भारद्वाज ने की। मौके पर मीडिया प्रभारी रोहित कुमार, प्रभात बादल, चंदन पांडेय, रहमान, अखलाकुर, कन्हैया झा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज झा, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। मांग की गई कि जिले के सभी शिक्षकों का बकाया वेतन अविलंब भुगतान किया जाए।
मुशहरी प्रखंड के कुछ शिक्षकों का वेतन जानबूझकर रोकने पर जिम्मेदार पदाधिकारी पर कार्रवाई हो।

इस संबंध में जिला स्थापना पदाधिकारी स्थापना जियाउल होदा ने कहा कि एसएसए मद से हस्तांतरित राशि का मामला निष्पादित हो गया है। सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में कार्रवाई हुई है। वेतन भुगतान के लिए अभी टीईटी शिक्षकों को अगले माह का इंतजार करना होगा। 

UPTET news