; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अधर में लटका 962 शिक्षकों का प्रमोशन

गया। जिले के सरकारी मध्य स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की कमी देखते हुए शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन देने का लिस्ट शिक्षा विभाग, गया के पदाधिकारियों के लापरवाही के कारण अधर में लटका हुआ है। सरकारी मध्य स्कूलों में पद्स्थापित 962 शिक्षकों को प्रोन्नति देकर मध्य स्कूलों में ही प्रधानाध्यापक बनाना था। जून के प्रथम सप्ताह में ही प्रमोशन लिस्ट का प्रकाशन कर देना था।
परंतु, एक महीना 45 दिन बीत जाने के बाद भी प्रमोशन देने की लिस्ट पर कोई विचार-विमर्श नहीं किया जा रहा है। शिक्षा विभाग, गया के अधिकारी इस पर काम करने के बजाय इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अभी-भी दर्जनों शिक्षकों के फोल्डर जांच नहीं किया गया है। जिस कारण से शिक्षकों को प्रमोशन नहीं दिया जा रहा है। जब तक सभी शिक्षकों का फोल्डर की जांच नहीं की जाएगी। तक तक शिक्षकों का प्रमोशन नहीं मिल सकता है। मध्य स्कूलों में प्रधानाध्यापक की कमी को दूर करने के लिए शिक्षकों को प्रोन्नति दिया जाना है। अगर अभी-भी प्रमोशन लिस्ट की औपबंधिक सूची प्रकाशित कर दी जाएगी तो फाईनल सूची बनाते-बनाते शिक्षा विभाग, गया को एक महीना से अधिक समय लग जाएगा। स्थापना शाखा के कार्यक्रम पदाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि एक-दो दिन में लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news