; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

भुखमरी के कगार पर नियोजित शिक्षक

अररिया। विगत मार्च माह से नियोजित शिक्षकों को वेतन नही मिलने से शिक्षक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। ज्ञात हो कि प्रखण्ड के 456 नियोजित शिक्षक को विगत चार महीने से विभागीय उदासीनता के कारण वेतन प्राप्त नहीं हो सका है । वेतन के अभाव में शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय का निरीक्षण और अनुश्रवण करते हैं। अनुपस्थिति, मध्याह्न भोजन, पठन पाठन तथा साफ सफाई को लेकर नित्य नये नये फरमान जारी किये जाते हैं। परन्तु शिक्षकों को ससमय वेतन की दिशा में हमेशा उदासीनता बरतते हैं। वैसे शिक्षक जिनकी जीविका केवल वेतन पर आधारित है वैसे शिक्षकों को पिछले चार माह से वेतन नही मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की स्कुल फीस, बिजली बिल, दूध वाले का बकाया के अलावे इस बढ़ती मंहगाई में रोजमर्रा का खर्च। ऐसे में चार माह से वेतन नही मिलने पर क्या परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा, सहज में अनुमान लगाया जा सकता है। इस बाबत बीईओ मंसूर आलम ने बताया कि एलॉटमेंट का अभाव एवं चुनाव कार्य को लेकर वेतन भुगतान में विलम्ब हुआ है । उच्चाधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र कदम उठाये जायेंगे ।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news