Advertisement

एक बजे के बाद स्कूल में नहीं मिलते शिक्षक

सीतामढ़ी। बैरगनिया प्रखंड के ग्रामीण छात्रों के विधालय में शिक्षा व्यवस्था का हाल तो बेहाल है ही। नगर पंचायत स्थित उच्च विद्यालय में भी पढ़ाई की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से बच्चों के शिक्षा पर इसका प्रतिकूल असर पर रहा है।
नगर पंचायत में तीन जोहरीमल उच्य विद्यालय , राजकीय उच्य विद्यालह व प्रोजेक्ट बालिका उच्य विद्यालय है। तीनों स्कूल में संसाधान के साथ शिक्षक भी नियुक्त है। लेकिन कई शिक्षक दिन के 1 बजे ही विधालय छोड़ कर गायब हो जाते हैं। इससे सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है की बच्चों की पढ़ाई कैसे होती होगी। तीनों विधालय में नियुक्त आधा से अधिक शिक्षक जिला मुख्याल के हैं। जिला से आने वाले शिक्षक प्रतिदिन विधालय से 1 बजे निकल जाते हैं और बैरगनिया से सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेन पकड़ कर घर लौट जाते हैं। जो स्थानीय शिक्षक हैं, वहीं समय तक स्कूल में नजर आते हैं। यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा है।
तीनों विधालय को मिला कर लगभग एक दर्जन से अधिक शिक्षक गायब रहते है। इसका असर सीधा छात्रों पर परता है। यह सब गोरखधंधा विधालय के प्रधान शिक्षक की अनुमति से चल रहा है। इस बावत पूछे जाने पर जोहरी मल उच्च विधालय के प्रधनाध्याप मोहन ¨सह ने कुछ बोलने से परहेज रखा।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news