Advertisement

शारीरिक शिक्षक को बनाया उच्च विद्यालय सिमरबनी का हेडमास्टर

फारबिसगंज. फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत भरगामा प्रखंड के उच्च विद्यालय सिमरबनी में शिक्षा विभाग के नियमों को दरकिनार कर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने संबंधी आदेश जारी कर दिया। यह मामला 1 फरवरी से ही लंबित था।
जानकारों के अनुसार आदेश जारी करवाने में शिक्षा विभाग के एक डीपीओ की भूमिका अहम मानी जा रही है। शिक्षा विभाग ने 2018 में ही 6 जुलाई को आदेश संख्या 1050 जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि हाई स्कूल में शारीरिक प्रशिक्षित शिक्षक को प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक नहीं बनाया जाएगा। इसके बाद भी स्थानीय एक डीपीओ के दवाब पर डीईओ अशोक कुमार मिश्रा ने 29 मई को आदेश जारी कर शारीरिक शिक्षक अजय कुमार सिंह को प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में घोषित कर दिया। इस स्कूल के हेड मास्टर इंद्रकांत ठाकुर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में अजय कुमार सिंह को प्रभार दिया गया। अशोक कुमार मिश्रा क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया प्रमंडल के प्रभार में भी हैं।
जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से 29 मई को जारी पत्र संख्या 689 के विरोध में स्कूल के माध्यमिक प्रशिक्षित शिक्षक रुपेश कुमार ने 30 मई को लिखित आपत्ति दर्ज कराई।

UPTET news