; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अनुपस्थित पाए गए पांच शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

मधुबनी। शहर के विनोदानंद झा कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका समेत पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर यह कार्रवाई होगी। जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी उसमें प्रभारी
प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी, सहायक शिक्षक अनिल कुमार, नगर शिक्षिका ममता कुमारी व रानी कुमारी तथा नगर शिक्षक नलीन कुमार ठाकुर शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद ने विभा कुमारी एवं अनिल कुमार पर नियमानुसार आवश्यक अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना को दिया है। जबकि नगर शिक्षिका ममता कुमारी व रानी कुमारी तथा नगर शिक्षक नलीन कुमार ठाकुर पर अनुशासनिक कार्रवाई करने तथा रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद शिक्षक को पत्र भेजा है। उक्त तीनों नगर शिक्षक-शिक्षिका नियोजित हैं। इसलिए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने हेतु नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है। जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं सहायक शिक्षक हैं। इस कारण अनुशासनिक कार्रवाई के लिए डीपीओ, स्थापना को निर्देशित किया गया है।

क्या है मामला : जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद ने बीते 30 सितंबर को उक्त विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें उक्त सभी शिक्षक-शिक्षिका अनुपस्थित पाए गए थे। अनुपस्थिति के संबंध में सभी से स्पष्टीकरण भी पूछा गया था। लेकिन प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं मिला। जिस कारण उक्त सभी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय पर जिला पदाधिकारी की सहमति भी प्राप्त की जा चुकी है।

UPTET news