Advertisement

बाराहाट बीईओ के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा

बांका। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बाराहाट बीईओ कुमार पंकज का मामला छाया रहा। शिक्षकों ने उनकी कार्यशैली पर गहरा आक्रोश जताया।
उनपर आर्थिक शोषण के अलावा शिक्षकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। शिक्षकों ने कहा कि उनके खिलाफ आवाज उठाने पर शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव, बाराहाट अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि संगठन शिक्षकों की प्रताड़ना को स्वीकार नहीं करेगा। प्रशासन बाराहाट बीईओ को बदल कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करे। नहीं तो संगठन डीएम से लेकर मुख्यमंत्री और राज्यस्तरीय अधिकारी तक जाने को मजबूर होगा। उनके खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन तेज किया जाएगा। विकास यात्रा पर मुख्यमंत्री के आगमन पर उनसे मिल कर इसकी शिकायत की जाएगी। इस मामले से जिला भर के शिक्षक आक्रोशित हैं। बैठक में विभाकर विभा, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार ¨सह, अमन खां, प्रकाश ¨सह, पंकज ¨सह, भाष्कर कुमार, मनोरंजन कुमार, राजकिशोर कापरी, रितेश कुमार, मो.शाहबाज अंसारी, नीलम कुमारी, संतोष कुमार, उदय कुमार, सुधांशु, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।

UPTET news