; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों के हड़ताल से पठन पाठन बाधित

अररिया। बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के बाढ़ राहत शेड पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई भरगामा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया । धरना की अध्यक्षता शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार ललन ने की है।
इस अवसर पर मुख्य रुप से संयुक्त सचिव अजेन्द्र कुमार मंडल, देव निरंजन चौधरी, मो. शमीम, नेहाल, आशुतोष झा, सुमन कुमार, मदन कुमार कुंदन कुमार, अरुण कुमार, अर्जुन यादव मौजूद थे। बैठक में अध्यक्ष ललित ललन ने कहा कि 19-04-2017 से चल रहे नियोजित शिक्षकों की हड़ताल विद्यालय में पूर्ण तालाबंदी एवं पठन पाठन ठप कर धरना पर बैठे शिक्षकों में सरकार के रवैये को लेकर आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जबतक सरकार नियोजित शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन नहीं देगी तबतक धरना जारी रहेगा। बैठक में नियोजित शिक्षक प्रमोद कुमार, रंजीत भगत, विनोद ¨सह, अशोक भारती, सुरेश कुमार, देवनिरंजन चौधरी, संतोष राय, कुमारी लक्ष्मी, निर्मला कुमारी रंजना कुमारी, शबनम कुमारी, पूनम कुमारी, रम्भा कुमारी, रंगीन कुमारी, अजेन्द्र मंडल, शिवशंकर सुमन, राणु तिवारी, अर¨बद आलोक, मनोज यादव, राजेश रंजन, जितेन्द्र, भानु गुप्ता दिवाकर समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news