Advertisement

अररिया-किशनगंज के तीन शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त

 अररिया। अवैध नियुक्ति के कारण अररिया व किशनगंज के तीन सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई। लंबे अर्से से चल रहे सीबीआई जांच के बाद विभाग ने तीनों को सेवा से बरखास्त करने का फरमान जारी किया है। बरखास्त शिक्षिकाएं करीब पैतींस वर्ष से अवैध रूप से कार्यरत थी।
आरडीडीई पुर्णियां ने डीईओ को पत्र निर्गत कर उनकी सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया है।
अररिया के दो शिक्षक व किशनगंज की एक शिक्षिका है शामिल
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा करीब पंद्रह वर्षों तक जांच के बाद अररिय जिला के अभ्यास पाठ शाला फारबिसगंज की सहायक शिक्षिका रागनी दयाल, राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय अररिया की सैयदा खातुन एवं किशनगंज जिला के राकमवि की शिक्षिका संगीता पाण्डे की सेवा समाप्त कर दी गई है।
-क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1980 से अनियमित व अवैध नियुक्ति के आधार पर बरखास्त सहायक शिक्षिका अपनी सेवा दे रही थी। आरोप के बाद सीबीआई द्वारा करीब पंद्रह वर्षों से जांच चल रही थी। जांच के क्रम में सीबीआई ने आरोप को सत्य करार दिया इसके बाद तीनों की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। पैंतीस वर्षों से शिक्षक पद पर विराजमान होकर वेतन के रूप में राशि का उठाव करती रही।
क्या कहते अधिकारी
लंबे समय से सीबीआई जांच चल रही थी। बार बार स्पष्टीकरण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों शिक्षिका की सेवा समाप्त करने के लिए डीईओ को निर्देश पत्र भेजा गया है।
प्रकाश चंद झा

क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक  
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news