; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी अब तक फरार

किशनगंज। एक नाबालिग आज बिन ब्याहे मां बन गई और उससे दुष्कर्म करने का आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहा है। अपने पड़ोस में ही रहने वाले शिक्षक के हवस का शिकार बनने के बाद इंसाफ की राह ताकतें-ताकतें बुरी तरह से टूट चुकी नाबालिग पीड़िता शुक्रवार रात्रि एक बच्ची को जन्म देकर बिन ब्याही मां बन गई।
वहीं आरोपी शिक्षक दुलाल सिन्हा को अब
तक गिरफ्तार करने में नाकाम है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम अचानक प्रसव पीड़ा के उपरांत परिजनों ने नाबालिग को सुरक्षित प्रसव के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा की उपस्थिति में डॉ शबनम यास्मीन ने नाबालिग की डिलवरी कराई।


बच्चे के अति कुपोषित होने के कारण उसे फौरन एमजीएम कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में विधान पार्षद सह एमजीएम के निदेशक डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि यौन शोषण करने वाले आरोपी को जितनी भी सजा दी जाये, वह कम है। उन्होंने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ साथ पीड़िता व उसकी बच्ची को अविलंब न्याय दिए जाने की मांग की है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news