; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नगर निगम में 48 शिक्षकों के मेघा सूची का हुआ अनुमोदन

भागलपुर । नगर निगम में गुरुवार को महापौर दीपक भुवानियां की अध्यक्षता में नगर निगम नियोजन समिति की बैठक हुई। माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक के कम्प्यूटर, संगीत नृत्य एवं ललित कला के औपबंधिक मेघा सूची का अनुमोदन शिक्षक नियोजन समिति द्वारा किया गया। इसमें माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक के लिए उक्त विषयों के 48 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
जिसमें माध्यमिक संगीत के 17, ललित कला के छह, नृत्य के छह एवं उच्चतर माध्यमिक कम्प्यूटर के छह और संगीत के 13 सीटों पर बहाली की जाएगी। महापौर ने कहा कि जो मेघा सूची तैयार की गई है। इन्हें नगर आयुक्त स्वयं डीपीओ स्थापना अपने स्तर से जांच कराने के बाद ही औपबंधिक मेघा सूची प्रकाशित किया जाय।
बीते 22 जुलाई को शिक्षा विभाग के डीपीओ ज्योति कुमार की अनुपस्थिति की वजह से बाधित हो गई थी। इस मौके पर नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, डीपीओ व सदस्य पार्षद आदि मौजूद थे।
नियोजन की प्रकिया :
- मेघा सूची पर आपत्ति : 10 अगस्त
- आपत्तियों का निराकरण व मेघा सूची का अंतिम प्रकाशन : 12 अगस्त
- मेघा सूची के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच : 16 अगस्त
- मेघा सूची का अनुमोदन व नियोजन इकाई द्वारा मेघा सूची का सार्वजनीकरण : 18 अगस्त

-काउंसिलिंग के उपरांत नियोजन पत्र निर्गत करना : 20 अगस्त
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news