; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

जाली सर्टिफिकेट पर शिक्षक बने 31 पर निगरानी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पटना.जाली दस्तावेज के आधार पर शिक्षक बनने वालों पर निगरानी की कार्रवाई शुरू हो गई है। निगरानी विभाग द्वारा प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में अब तक 31 शिक्षकों के नियोजन को फर्जी पाया गया है। इनमें अधिकतर के प्रमाणपत्र फर्जी व कई शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया सही नहीं पाई गई। इन सभी शिक्षकों पर निगरानी ने प्राथमिकी दर्ज करा दी है। कार्रवाई का आदेश...
- शिक्षा विभाग ने भी डीएम समेत तमाम नियोजन इकाइयों को इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। 
- राज्य के नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्र की जांच चल रही है।
- इसके लिए सभी नियोजन इकाइयों को नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्र का फोल्डर निगरानी विभाग के पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
- गलत प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षक बनने वालों पर निगरानी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
- इसके बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित जिले के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्राथमिक स्कूलों में नियोजित तीन जिलों के 10 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा आठ जिलों के हाईस्कूलों में नियुक्त नौ शिक्षक के प्रमाणपत्र भी गलत पाए गए। आठ जिलों के प्लस टू हाईस्कूलों के 12 शिक्षकों की नियुक्ति या प्रमाणपत्र की गड़बड़ी पाई गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजीव प्रसाद सिंह रंजन ने सभी संबंधित जिलों को निर्देश जारी किया है कि जिन शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, सबसे पहले उनका वेतन रोका जाए। इसके बाद जिस नियोजन इकाई से वे नियोजित हुए हैं, वहां की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन शिक्षकों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कार्रवाई के संबंध में शीघ्र निदेशालय को सूचना देने का निर्देश भी दिया है।
प्रारंभिक स्कूल : 10 पर केस
1. रणधीर कुमार ठाकुर, मध्य विद्यालय बरैठा, मुजफ्फरपुर 
2. कुमारी सुनैना, मध्य विद्यालय मछड़ा, खगड़िया 
3. निर्मला कुमारी, मध्य विद्यालय गौराचक, खगड़िया 
4. संजय पासवान, मध्य विद्यालय बहोरवां, खगड़िया 
5. प्रतिभा कुमारी, मध्य विद्यालय, कमला गम्हरिया, खगड़िया 
6. ललिता कुमारी, मध्य विद्यालय सनोखर, खगड़िया 
7. पूनम कुमारी, मध्य विद्यालय, हथवन, खगड़िया 
8. ललिता देवी, मध्य विद्यालय, सरकाही, खगड़िया 
9. रेखा कुमारी, मध्य विद्यालय, उदनघरारी, खगड़िया 
10. अनिता कुमारी, किशनगंज
माध्यमिक स्कूल : 9 पर केस
1. जय प्रकाश सिंह, टाउन विद्यालय आरा, भोजपुर 
2. संजय कुमार, उच्च विद्यालय मकरौता, नालंदा 
3. राजेश कुमार रंजन, पीडी उच्च विद्यालय नवागांव जमालपुर, मुंगेर 
4. मो. अतहर परवेज, हरदेव तुलसी उच्च विद्यालय, जमालपुर, मुंगेर 
5. प्रमोद कुमार, पं. देवनाथ पांडेय हाईस्कूल, बारे, भभुआ 
6. मो. असलम कामिल, उच्च विद्यालय बीबीगंज, टेढ़ागाछ, किशनगंज 
7. विजय बहादुर सिंह, उच्च विद्यालय सोनवर्षा, भोजपुर 
8. राकेश कुमार त्रिवेदी, बिंदा हाईस्कूल, मुजफ्फरपुर 
9. अवधेश कुमार, जगन्नाथ उच्च विद्यालय, बाढ़, पटना
प्लस टू स्कूल : 12 पर प्राथमिकी
1. प्रमोद कुमार पांडेय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरांव नोखा, रोहतास 
2. संजय कुमार, जगजीवन उच्च माध्यमिक विद्यालय, विष्णुपुर, रोहतास 
3. उदय शंकर प्रसाद : पहले ही दे चुके हैं त्यागपत्र 
4. धनंजय कुमार शर्मा, उच्च विद्यालय कराय-परसुराय, नालंदा 
5. कालीकिंकट कस्तुरी, उच्च विद्यालय लोदीपुर, उस्मानपुर, नालंदा 
6. उदय शंकर प्रसाद, हाईस्कूल भगवानपुर, सीवान 
7. जय प्रकाश रमण, जीवनी उच्च विद्यालय शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर 
8. सरिता कुमारी, उच्च विद्यालय नवीनगर, औरंगाबाद 
9. वीरेंद्र कुमार तिवारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, भागलपुर 
10. नीतू कुमारी, लोकनाथ उच्च विद्यालय जगदीशपुर, भागलपुर 
11. आलोक रंजन, प्लस टू विद्यालय हरवंश चांदी, भोजपुर 
12. अरुणेश्वर प्रसाद सिन्हा, गांधी इंटर विद्यालय कोंच, गया
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news