भागलपुर. प्रमोशन में देरी के कारण टीएमबीयू के 50 से
अधिक शिक्षकों सहित राज्यभर के डेढ़ सौ से ज्यादा प्रोफेसर नियमित वीसी की
नियुक्ति के लिए दावेदारी नहीं कर सके। प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन में देरी
के कारण ये प्रोफेसर के रूप में 10 वर्ष के अनुभव की योग्यता हासिल नहीं
कर सके। हालांकि देरी से प्रमोशन के बावजूद विश्वविद्यालयों ने इनके
प्रमोशन को पिछली तिथियों से प्रभावी करार दिया है। जैसे किसी शिक्षक का
प्रमोशन 2004 या 2005 में होना था लेकिन देरी कारण इसकी प्रक्रिया 2013 में
पूरी हुई ताे प्रमोशन को 2004 या 2005 से ही प्रभावी माना जाएगा।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
शिक्षकों को नहीं मिली है निष्ठा प्रशिक्षण की राशि
प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों के निष्ठा प्रशिक्षण को हुए छह महीने बीत
चुके हैं लेकिन अबतक उन्हें प्रशिक्षण भत्ता नहीं दिया गया है। इससे
शिक्षकों में विभाग की प्रति आक्रोश व्याप्त है। शिक्षक लगातार विभाग का
चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें भत्ता तो दूर, कोई आश्वासन नहीं मिल रहा
है।
शिक्षकों को नहीं मिली है निष्ठा प्रशिक्षण की राशि
प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों के निष्ठा प्रशिक्षण को हुए छह महीने बीत
चुके हैं लेकिन अबतक उन्हें प्रशिक्षण भत्ता नहीं दिया गया है। इससे
शिक्षकों में विभाग की प्रति आक्रोश व्याप्त है। शिक्षक लगातार विभाग का
चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें भत्ता तो दूर, कोई आश्वासन नहीं मिल रहा
है।
शिक्षक नेताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष राम प्रवेश महतो के
नेतृत्व में सचिव अमित कुमार कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम व कोषाध्यक्ष
मनोज कुमार साह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवानपुर को एक ज्ञापन देकर
कोरोना वारियर्स के रूप में अपना कर्तव्य निर्वहन करने वाले शिक्षकों के
लिए क्षतिपूर्ति अवकाश व अल्पाहार तथा भोजन के लिए तीन सौ पचास रुपये
भुगतान करने की मांग की।
अतिथि शिक्षकों ने रखी समस्या
सासाराम। एक संवाददाता
अतिथि शिक्षक संघ के शिक्षकों ने नए जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार से मुलाकात की। जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षकों ने अपनी समस्याएं भी बतायी।
अतिथि शिक्षक संघ के शिक्षकों ने नए जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार से मुलाकात की। जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षकों ने अपनी समस्याएं भी बतायी।
Good News : भागलपुर सहित राज्य भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 287 सहायक प्राध्यापकों की होगी नियुक्ति, जानिए प्रक्रिया
भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर सहित राज्य भर के राजकीय
इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब शिक्षकों का टोटा नहीं रहेगा। बिहार लोक सेवा
आयोग ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए 287 सहायक प्राध्यापकों की
नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की हरी झंडी दे दी है। आयोग के संयुक्त सचिव
सह परीक्षा नियंत्रक ने इस आशय का विज्ञापन भी गुरुवार को जारी कर दिया है।
उक्त पद के लिए योग्य अभ्यर्थी 14 अगस्त तक ऑनलाइन एवं निबंधित डाक द्वारा
24 अगस्त तक आवेदन जमा कर पाएंगे।
शिक्षक नियोजन का एक बार फिर बदला शिड्यूल
माध्यमिक शिक्षक नियोजन का शिड्यूल फिर बदल गया। अब 22 से 25 जुलाई तक
नियोजन पत्र वितरण होगा। आगामी 17 जुलाई तक अनुमोदित मेधा सूची व रोस्टर
बिंदु के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची विद्यालयवार व विषयवार रिक्ति
का जिला के एनआईसी की वेबसाइट पर डाला जाएगा।
वर्तमान सरकार शिक्षकों के समान काम समान वेतन की मांग को मान ले अन्यथा शिक्षक अपनी ताकत का एहसास उन्हें कराएगा
सूर्यगढ़ा. समान काम समान वेतन की लड़ाई को मजबूत करने व
शिक्षकों के सम्मान के लिए बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के
राज्याध्यक्ष आनंद किशोर कोसी स्तानक क्षेत्र से सरकार के खिलाफ मैदान में
उतरेंगे। जिसको लेकर शुक्रवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के सूर्यगढ़ा, कजरा,
मेदनीचौकी क्षेत्र के विभिन्न सीआरसी अतर्गत शिक्षकों सहित स्नातक वोटरों
से मुलाकात की एवं आगामी कोसी स्नातक क्षेत्र से उम्मीदवार होने एवं वोट
देने की अपील की।
बिहार राज्य नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक
प्रखंड मुख्यालय के कन्या मिडिल स्कूल, दिघरी, रामपुर खाबा, देवघरा
माणिकपुर आदि संकुल केन्द्रों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक प्रदेश
अध्यक्ष आनंद कौशल की विशंष उपस्थिति में हुई। प्रखंड इकाई के राज्य
प्रतिनिधि वरूण कुमार की अगुवाई में इन गांवो के संकुल केन्द्रों में बैठक
की गई। श्री कुमार के साथ संकुल
55 शिक्षकों का वेतन स्थगित
जनगणना कार्य को सफल बनाने को लेकर प्रगणक के रूप में चयनित चकिया प्रखंड
क्षेत्र के 55 शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा व्यक्तिगत सूचना उपलब्ध नहीं
कराये जाने को लेकर बीडीओ मोहम्मद कयूम ने सभी
ऑनलाइन पढ़ाई से पहले बनाएं तकनीकी प्रश्नों की सूची
मुजफ्फरपुर : कंप्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पाठ्यक्रम
शुरू करने से पहले अपने शिक्षकों से दो-तीन प्रकार की तकनीकी जानकारी पहले
से ले लेनी चाहिए अन्यथा बीच में उनकी पढ़ाई बाधित हो सकती है। कंप्यूटर
साइंस की पढ़ाई करने से पहले सर्व प्रथम इंटरनेट की कनेक्टिविटी को पूरी
तरह समझ लेनी
बीआरसी में तीन शिक्षकों से लिया गया जुर्माना
प्रखंड में शुक्रवार को टारी और रघुनाथपुर बाजार के दो दर्जन लोगों से
मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लिया गया। जेएसएस श्रीधर पांडेय के नेतृत्व
में इस चेकिंग अभियान में बीआरसी में तीन शिक्षक बिना मास्क के पकड़े गए।
शिक्षक नियोजन: 23वें दिन 2066 अभ्यर्थियों ने जमा कराये फार्म
शिक्षक नियोजन के लिए आवेदन लेने के 23वें दिन जिले में 2066अभ्यर्थियों
के फार्म जमा हुए। इसमें सबसे अधिक 376 रानीगंज तो सबसे कम 38 सिकटी
प्रखंड शामिल हैं। अररिया में 345 तो फारबिसगंज में 338
90000 बिहार शिक्षक भर्ती: : हाईकोर्ट के आदेश बाद भर्ती प्रक्रिया हुई स्थगित, आवेदन अभी रहेंगे जारी
बिहार में 90 हजार शिक्षकों (90000 Bihar Primary Teacher Recruitment)
की चल रही भर्ती में हाईकोर्ट (Patna High Court) के आदेश के बाद भले ही
नियोजन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी आवेदन
प्रक्रिया जारी है। सरकार ने अभी आवेदन प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश
नहीं जारी किया है।
टीएमबीयू में इस साल 24 शिक्षक हो चुके हैं सेवानिवृत्त
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में इस साल जून के अंत तक 24
शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस वर्ष अंत तक विभन्न कॉलेजों और
विभागों से अभी और 11 शिक्षकों की सेवानिवृत्ति होनी है।
बिहार में 94 हजार प्राथमिक शिक्षकों का भविष्य अधड़ में, बहाली प्रक्रिया स्थगित
बिहार में 94 हजार प्राथमिक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया फिलहाल स्थगित
कर दी गई है। जिसकी प्रक्रिया पर पटना हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद
94हजार प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने
तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। बता दें कि बुधवार को पटना हाई कोर्ट के
आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी नियोजन
इकाईयों को मेधा सूची निर्माण पर रोक लगाने का आदेश दे दिया है।
मांगों के समर्थन में दसवें दिन शिक्षकों ने दिया धरना
हाईकोर्ट के आदेश के बाद बिहार में 94 हजार प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया स्थगित
बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में करीब 94 हजार शिक्षकों के पद पर नियोजन
की अग्रेतर कार्रवाई पर शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है।
बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शिक्षा
बिहार: पांच साल से नहीं मिल रही थी सैलरी, टीचर ने गले और हाथ की नस काटी, खून से लिखा- ‘भ्रष्टाचार मुर्दाबाद’
बिहार के सीतामढ़ी शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक ने कथित तौर पर
पिछले पांच साल से वेतन का भुगतान नहीं होने पर आत्महत्या करने की कोशिश
की। शिक्षक संजीव कुमार ने हाथ काटकर खून निकाला और उसी खून से दीवार पर
लिखा, ‘भ्रष्टाचार मुर्दाबाद।’ इसके बाद उन्होंने अपना गला काटकर खुद की
जान लेने की कोशिश की। बेहोशी की हालत में उन्हें स्थानीय हॉस्पिटल में ले
जाया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।
सारण के 11 शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण
-जिला स्थानांतरण समिति के बैठक में लगी मोहर
सदस्यता लें
संदेश (Atom)