कटिहार। अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन की
स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। खासकर शिक्षकों की मनमानी से बच्चों का
भविष्य चौपट हो रहा है। विद्यालयों की इस स्थिति पर प्रखंड बीस सूत्री
अध्यक्ष राज कुमार साह ने भी गहरी नाराजगी जतायी है।
इन दिनों अमदाबाद प्रखंड के अधिकांश सरकारी विद्यालयों को नियमों की खुली अनदेखी हो रही है। यहां गुरूजी के लिए विभागीय दिशा-निर्देश कोई मायने नहीं रखते हैं एवं कई ऐसे विद्यालय हैं जहां शिक्षकों की लेट लतीफी आम बात हो चुकी है। इस कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित हो जाती है।
प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार साह ने कहा कि यहां अधिकांश विद्यालयों में कई शिक्षक अक्सर बिलंब से आते हैं। साथ ही विद्यालय बंद होने के निर्धारित समय से पूर्व ही विद्यालयों में ताले लटक जाते हैं। श्री साह ने कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण चौकिया पहाड़पुर के नया प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर विगत डेढ़ वर्षों से कागजों पर चल रहा है। कई विद्यालयों में दस बजे तो एक भी शिक्षक नजर ही नहीं आते हैं।
क्या कहते हैं बीईओ :
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दीपनारायण राम ने कहा कि निरंतर विद्यालयों की जांच की जाती है। सुबह नौ बजे से साम चार बजे तक विद्यालय संचालन का समय है। देर से आने वाले या समय पूर्व जाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC