विजिलेंस की टीम ने जांच के क्रम में शिक्षक बहाली में गड़बड़ी पकड़ी है। फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल 11 शिक्षकों पर एफआईआर करायी जा चुकी है। अब जिला शिक्षा विभाग के स्थापना सेक्शन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, 16 प्रखंडों के बीडीओ व बीईओ (प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी) और 2,409 शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
जिले की 138 पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिवों पर भी कार्रवाई करने के कागजात जुटाये जा रहे हैं।
इनपर आरोप है कि बहाल किये गये शिक्षकों के फोल्डर विजिलेंस की जांच टीम के पास जमा नहीं कराये हैं।
विजिलेंस की टीम प्रथमदृष्टया यह मान रही है कि बहाली में फर्जीवाड़ा की गयी है। इस कारण उनके दस्तावेज देने में कोताही बरती जा रही है। सबसे पहले डीपीओ को कहा गया कि जिन शिक्षकों ने फोल्डर देने से इनकार किया है, उन्हें नौकरी से हटायें अन्यथा कार्रवाई की जद में आप भी आएंगे। आखिरकार विजिलेंस की टीम ने सब पर प्राथमिकी की तैयारी कर ली।
नगर पंचायत के हेड व कार्यपालक पदाधिकारी भी होंगे दंडित
शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़े का मामला न सिर्फ पंचायतों व प्रखंडों, बल्कि नगर पंचायतों में भी होने की आशंका विजिलेंस की टीम ने जतायी है। टीम का कहना है कि नगर निगम को छोड़ राजगीर, सिलाव, हिलसा व इस्लामपुर नगर निकायों ने भी बहाल शिक्षकों के फोल्डर जमा नहीं कराये हैं।

इन पंचायतों के मुखिया पर पंचायत सचिवों पर होगी एफआईआर
1. बिहारशरीफ-पावा, तुंगी, मेघी-नगवां, कोरई, मुरौरा, सिन्गथू, पलटपुरा, बियावानी, तिउरी, हरगावां, राणाबिगहा, सकरौढ़ा, डुमरावां, छबिलापुर।
2. अस्थावां-मालती, डुमरावां, नोआवां, गिलानी, मुर्गियाचक, सारे।
3. बिंद-बिंद, लोदीपुर, ताजिनीपुर, जमसारी, कथराही, उतरथू।
4. सरमेरा-सरमेरा, हुसैना, मलावां, केनार, मीरनगर।
5. रहुई-बरांदी, दोसुत, सोनसा, उतरनावां।
6. गिरियक-गिरियक, घोसरावां, चोरसुआ, प्यारेपुर, पोखरपुर।
7. कतरीसराय-कतरी, कटौना, मैरा-बरीठ, बिलाढ़ी, दरवेशपुरा।
8. राजगीर-पथरौरा।
9. सिलाव-धरहरा, बड़ाकर, बड़गांव, करिअन्ना, कुल, माहुरी, पावाडीह, सबैत, सूरजपुर, नीरपुर, नानंद, गोरमा, गोरावां।
10. बेन-एकसारा, नोहसा।
11. इस्लामपुर-इचहोस, धोबडीहा, बेले, आत्मा, सकरी, बौरीडीह।
12. एकंगरसराय-मंडाछ, पारथू, केशोपुर, तेल्हाड़ा, ग्यासपुर, सोनियावां, दनियावां-पेंदापुर, एकंगरसराय, कोसियावां, बादराबाद, धुरगांव, एकंगर डीह, अमनार खास, गोम्हर, औंगारी, जमुआवां।
13. परवलपुर-अलावां, चौसंडा, शिवनगर, मई, शंकरडीह।
14. हिलसा-इंदौत, अकबरपुर, पुना, जूनियार, मिर्जापुर, कामता, चिकसौरा, कपसियावां, कावा, बारा, योगीपुर, कोरावां।
15. करायपरशुराय-सांध, मकरौता, मखदुमपुर, बेरथू, गोंदीबिगहा।
16. नगरनौसा-नगरनौसा, गोराईपुर, कैला, दामोदरपुर-बलधा, भूतहाखार, अरियावां, खजूरा, कछियावां, रामपुर।
17. चंडी-रुखाई, बेलछी, महकार, माधोपुर, सिरनावां, हसनी, सालेहपुर, चंडी, तुलसीगढ़, नरसंडा, गंगौरा, अरौत।
18. थरथरी-थरथरी, अमेरा, अस्ता, छरियारी-बुजुर्ग, कचहरिया, नारायणपुर, जैतपुर।
19. नूरसराय-चरुईपर, रसलपुर, नदिऔना, ममूराबाद।
20. हरनौत-बराह, बसनियावां, बस्ती, डिहरी, सोराडीह, नेहुसा।

इन प्रखंडों के बीईओ और बीडीओ पर होगी कार्रवाई
1. बिहारशरीफ 2. अस्थावां 3. बिंद 4. सरमेरा 5. रहुई 6. कतरीसराय 7. सिलाव 8. बेन 9. इस्लामपुर 10. एकंगरसराय 11. परवलपुर 12. हिलसा 13. करायपरशुराय 14. नगरनौसा 15. चंडी 16. थरथरी।

सभी नियोजन इकाइयों से शिक्षकों के वैयक्तिक फोल्डर मांगे गये थे, लेकिन अबतक 2,409 शिक्षकों के फोल्डर जमा नहीं कराये गये। इन शिक्षकों के फोल्डर जमा कराने के लिए छह बार रिमाइंडर दिया जा चुका है। आखिर में यह निर्णय लिया गया है कि दोषी अधिकारियों व नियोजन इकाइयों के प्रमुखों पर एफआईआर करायी जाये। फोल्डर जमा न कराने वाले शिक्षकों के साथ ही दोषी अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का दस्तावेज तैयार कर लिया गया है।
बीएन सिंह, विजिलेंस टीम प्रमुख, नालंदा
बीएन सिंह, विजिलेंस टीम प्रमुख, नालंदा
कई बार रिमाइंडर देने के बाद भी अबतक 2,409 शिक्षकों के फोल्डर संबंधित नियोजन इकाइयों द्वारा जमा नहीं कराये जा रहे हैं। नियोजन इकाइयां निश्चित रूप से दोषी हैं।
सुरेन्द्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना सेक्शन

शिक्षकों की संख्या, जिनके सर्टिफिकेट की होनी थी जांच
कैटेगरी कुल संख्या नहीं जमा कराये फोल्डर
1. नगर निकाय शिक्षक : 525 107
2. पंचायत शिक्षक : 4,373 1,246
3. प्रखंड शिक्षक : 4,632 1,085
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC