सिवान : बिहार उत्क्रमित माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष दिनेश
चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को महादेवा शिक्षक कालोनी में हुई। इसमें
लंबित वेतनमान पर चर्चा करते हुए शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। इस मौके
पर नागेन्द्र मौर्य, ओम प्रकाश गुप्ता, संगीता कुमारी, नीतेश कुमार ओझा,
संतोष कुमार ने वेतन
भुगतान में हो रहे विलंब पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शीघ्र भुगतान कराने की मांग शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से की। इस मौके पर संघ के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
बिहार बजट बिहारियों के लिए
हसनपुरा (सिवान) : बिहार सरकार द्वारा 2016-17 का आम बजट बिहार वासियों के लिए कल्याणकारी है। उक्त बातें जदयू के राज्य परिषद सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थय, ऊर्जा, किसान व विद्यार्थियों के लिए आम बजट काफी कल्याणकारी साबित हुआ है, जिसमें नीतीश के साथ निश्चयों की प्राथमिकता दी गई है। 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए 4 लाख एससीसी का विशेष लाभ भी रखा गया है जिसे शत-प्रतिशत लक्ष्य भी रखा जा चुका है। इसलिए ये बजट बिहार का बिहारियों के लिए है।
बिजली चोरी के मामले में चार पर प्राथमिकी
रघुनाथपुर (सिवान) : स्थानीय थाना क्षेत्र के चनउर गाव में बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लि. के निर्देश पर सिवान ग्रामीण के सहायक विद्युत अभियंता नुरूल होदा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए चार लोगों को मौके पर ही पकड़ आर्थिक जुर्माना वसूल किया। जेई अभिमन्यु कुमार ने थाने में चारों के विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई। चोरी की बिजली जलाने के आरोप में जब्बार हुसैन पर 6619 रुपये, लगन चौधरी पर 9434 रुपये, शिवनाथ सिंह पर 7268 रुपये व मो. सोबराती पर 6619 रुपये का अािर्थक दंड लगाया गया है। इस मौके पर बालेश्वर शाही व पुलिस के जवान मौजूद थे।
धान बिक्री किसानों की लिए बनी मुसीबत
बड़हरिया (सिवान) : बड़हरिया प्रखंड में धान की खरीदारी परेशानी का सबब बन कर रह गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में 30 पैक्स काम कर रहे हैं। साथ ही राईस मिलों व व्यापार मंडल को धान खरीदने के लिए मनोनीत किया गया है, लेकिन इतनी व्यवस्था करने के बावजूद अब तक धान खरीदारी के लक्ष्य को पाना तो दूर अभी एक हिस्सा भी खरीदारी नहीं हुई है। पिछले वर्ष धन का समर्थन मूल्य 1660 रुपया था जो बोनस सहित था। लेकिन इस वर्ष सिर्फ 1410 रुपया है जिसमें बोनस शामिल नहीं है। पैक्स हो या राईस सभी किसानों की धान खरीदारी करने में आनाकानी कर रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष यादव कहते हैं कि धान बेचना एक बड़ी समस्या बन गई है। धान विक्रेता किसान दलाली से बच पाएगा यह मुश्किल है। वहीं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी डेनिश आलम कहते है कि धान की खरीदारी चल रही है। लेकिन किसानों का मानना है कि धान खरीदारी पर बिचौलिए हावी हैं।
दसवीं के छात्रों को दी गई विदाई
सिवान : बड़हरिया रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को समारोह आयोजित कर कक्षा दसवीं के छात्रों को विदाई दी गई। विद्यालय के नौवीं कक्षा के बच्चों ने अपने सीनियर को ससम्मान उपहार आदि देकर विदा किया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव शफीकुर्रहमान व निदेशक मोईदुरहमान ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह को प्राचार्य डा. जेपी सिंह, उप प्राचार्य डब्ल्यू एच खान मौजूद रहे।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC