कैमूर। जिले में निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पत्रांक 209 के आलोक में
शुक्रवार को जिला परिषद माध्यमिक संगीत, नृत्य शिक्षकों के नियोजन 15-16
हेतु अंतिम सूची में सम्मलित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच
मिलान का कार्य जिला परिषद के कार्यालय कक्ष में किया जा रहा है।
परंतु मुख्य सचिव की बीसी के दौरान प्रमुख सचिव शिक्षा के द्वारा अवगत कराया गया की पंचायत राज विभाग पटना के पत्र संख्या 1406 दिनांक 25 फरवरी 2016 से राज्य के पंचायतों एवं ग्राम कचहरियों के आम चुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर दिये जाने के कारण 26 फरवरी को मूल प्रमाण पत्रों की जांच मिलान का कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। यह जानकारी शिक्षा विभाग कार्यालय सूत्रों से मिली है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने भी बताया कि पंचायत आम चुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में जिला परिषद माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, संगीत, नृत्य शिक्षकों के 40 पदों पर नियोजन किया जाना है। यह नियोजन प्रक्रिया दूसरी बार टली है। काउंसलिंग कराने आये संगीत शिक्षक उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने की जानकारी होते ही निराश होकर लौटने को मजबूर हुए। बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को मूल प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य निर्धारित समय पर प्रारम्भ कर दिया गया।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC