खगड़िया। कोरोना काल में 11 माह तक विद्यालयों में पठन- पाठन कार्य बंद रहा। अब विद्यालय खुले हैं लेकिन पठन-पाठन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। विद्यालय खुलने के तुरंत बाद वर्ग नवम की परीक्षा ली गई। उसके
बाद बड़ी संख्या में शिक्षक इंटर और मैट्रिक की कॉपी के मूल्यांकन में लग गए। कॉपी जांच के कारण कई उच्च विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य लगभग बंद है। 24 मार्च तक कॉपी की जांच होनी है। दूसरी ओर अधिकांश विद्यालयों में कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। न तो शारीरिक दूरी और न ही मास्क के नियमों का पालन हो रहा है। एक बेंच पर चार से पांच विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा है। गुरुवार को साढ़े ग्यारह बजे जागरण टीम जवाहर इंटर विद्यालय महेशखूंट पहुंची। जहां पठन- पाठन कार्य बंद था। विद्यालय में बडा बाबू थे और प्राचार्य रीमा कुमारी उपस्थित थीं। प्राचार्य ने बताया कि सभी शिक्षक कॉपी जांच में खगड़िया में हैं। इस परिसर में अवस्थित संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय समसपुर में तीन कमरे में 107 छात्र- छात्रा पढ़ाई कर रहे थे। यहां कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ रही थी। विद्यार्थी मास्क में नहीं थे। प्रधानाध्यापक देवराज रंजन ने बताया कि कुल नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 421 है। इस प्रकार केवल 25 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति थी। यहां शिक्षकों की संख्या आठ है।120 विद्यार्थियों का बना स्वास्थ्य कार्ड
संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया): अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय संतोष में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच टीम में डॉ. विनय कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार शामिल थे। इस मौके पर 120 छात्र- छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जिनका स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया।
===
मूल्यांकन कार्य शुरू
संवाद सूत्र, अलौली(खगड़िया): अलौली प्रखंड के 14 संकुल संसाधन केंद्रों पर बीते दिनों बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा ली गई थी। जिसकी कॉपी का मूल्यांकन बीआरसी कार्यालय अलौली में आरंभ है। यह जानकारी केआरपी सरोज राय ने दी। बताया कि कुल 4880 कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर 12 शिक्षकों को लगाया गया है। मूल्यांकन कार्य 22 मार्च तक चलेगा। मध्याह्न भोजन का चावल वितरित
संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया): मध्य विद्यालय अलौली में विद्यार्थियों के बीच मध्याह्न भोजन के राशन का वितरण किया गया। यह जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक वेद कुमारी ने दी। बताया कि प्रति विद्यार्थी साढ़े छह किलो की दर से चावल दिया गया। हड़ताल से परेशानी
खगड़िया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कार्यपालक सहायक के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण आरटीपीएस काउंटर बंद है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 260 लोगों को लगाए गए टीके
खगड़िया। सीएचसी अलौली में कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि 260 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।