Bihar STET Result 2019: बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद (Bihar Secondary Education Council) द्वारा आयोजित की जाने वाली बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (Bihar STET 2019) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी हो गया है। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर आज शाम को 4 बजे रिजल्ट जारी कर दिया है।
बीएसईबी द्वारा शिक्षकों के 37 हजार 335 पदों पर आयोजित की गई बिहार शिक्षक प्रत्रता परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वह आधिकारिक वेबसाइट www.bsebstet2019.in या फिर biharboardonline.gov.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी इस परीक्षा का रिजल्ट एक क्लिक में चेक कर सकते है।
5:03 PM- Bihar STET Result: एसटीईटी 2019 का आया रिजल्ट हजारों चेहरों पर आयी मुस्कान
लंबे इंतजार के बाद बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (Bihar STET 2019) का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को जारी कर दिया। नतीजों की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की. एसटीईटी 2019 का रिजल्ट आते ही हजारों सफल अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। 15 में से 12 विषयों का रिजल्ट जारी हुआ है। 37 हजार में से कुल 24, 599 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
4:46 PM- Bihar STET Result: बिहार के शिक्षा मंत्री नेअभ्यर्थियों को दी हार्दिक बधाई
बिहार के शिक्षा मंत्री ने STET 2019 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी। कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी शिक्षा क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान देकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य एवं बिहार निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। आपको मेरी शुभकामनाएं!
बिहार BSEB STET परिणाम 2021 – अवलोकन
| प्राधिकरण का नाम | बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) |
| पद का नाम | राज्य शिक्षक पात्रता |
| सीटों की संख्या | 37335 |
| परीक्षा की तारीख | 9th to 21st सितंबर 2020 |
| रिजल्ट स्टेटस | Released on 12th March 2021 |
| वर्ग | रिजल्ट |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, साक्षात्कार |
| नौकरी करने का स्थान | बिहार |
| वेबसाइट | bsebstet2019.in |
STET Result 2019 ऐसे करें चेक
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bsebstet2019.in या फिर biharboardonline.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद वहां पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
– उसके बाद वहां पर Bihar STET Result 2019 की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर अपना नाम और रोल नंबर डालें।
– अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर ले या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इस नोटिफिकेशन के आधार पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 37 हजार 335 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसमें 25 हजार 270 पद माध्यमिक और 12 हजार 65 पद उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के लिए है। सात साल बाद एसटीईटी हुआ था। जिस कारण उम्रसीमा में छूट दी गई थी।