Advertisement

शिक्षक कर्तव्यों का सही तरीके से करें निर्वहन : अध्यक्ष

मधुबनी। जिला परिषद अध्यक्ष शीला देवी ने अपने नए कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक समारोह में चयनित जिप माध्यमिक शिक्षकों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया।
नियोजन पत्र वितरण समारोह में जिप अध्यक्ष शीला देवी ने नवनियुक्त जिला परिषद माध्यमिक शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के जिम्मे छात्र-छात्राओं के भविष्य संवारने की महती जिम्मेवारी होती है। शिक्षक-शिक्षिका विद्यार्थियों के भविष्य निर्माता होते हैं। जिस कारण शिक्षकों को पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारना चाहिए। इस समारोह में 14 चयनित जिप माध्यमिक शिक्षकों के बीच नियोजन पत्र का वितरण करना था, लेकिन चार चयनित शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण 10 चयनित जिप माध्यमिक शिक्षकों के बीच नियोजन पत्र वितरित किया गया। सामाजिक विज्ञान विषय के लिए चयनित जिप माध्यमिक शिक्षिका नेहा तोमर को नियोजन पत्र देकर जिप अध्यक्ष शीला देवी ने नियोजन पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ की। मैथिली विषय में चयनित जिप माध्यमिक शिक्षक कुमार ईश्वर चन्द्र सागर, संगीत विषय में चयनित जिप माध्यमिक शिक्षक राज किशोर ¨सह, आशा कुमारी आदि को भी नियोजन पत्र हस्तगत कराया गया। उल्लेखनीय है कि सामाजिक विज्ञान में 3, मैथिली में 01, शारीरिक शिक्षा में 08 तथा संगीत विषय में 02 कुल 14 जिप माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति हेतु चयन किया गया है। इससे पूर्व शुक्रवार को ही जिप अध्यक्ष शीला देवी एवं डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने जिला परिषद के आइटी भवन में जिला परिषद अध्यक्ष के नए कार्यालय प्रकोष्ठ का उद्घाटन भी किया। इसी के साथ अब जिला परिषद के आईटी भवन में ही जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का कार्यालय प्रकोष्ठ भी शिफ्ट हो गया है। इसी आइटी भवन के हॉल में जिला परिषद कार्यालय एवं जिला अभियंता कार्यालय को भी शुक्रवार को शिफ्ट कर दिया गया। उक्त समारोहों में जिप के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बृज बिहारी भगत, जिला पार्षद संजय कुमार, विक्की कुमारी, राम अशीष पासवान, संजय राम, जितेन्द्र कुमार भारती व श्रवण कुमार यादव, शिक्षा समिति सदस्य विश्वनाथ दास व पवन कुमार, पंकज ¨सह, रंधीर ठाकुर, आलोक चन्द्र झा, मदन मोहन दास, बादल गुप्ता, उप मुखिया हीरा लाल दास, जिप कर्मी पवन कुमार, वशिष्ठ कुमार समेत कई अन्य मौजूद थे।

UPTET news

Blogger templates