मधेपुरा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला के कई विद्यालयों का औचक
निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से जिले के माध्यमिक शिक्षकों में हड़कंप मचा
गया है। सदर अनुमंडलाधिकारी संजय कुमार निराला ने रासबिहारी उच्च विद्यालय व
केशव कन्या उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित थे। यद्यपि बच्चों की उपस्थित काफी दिखी। सदर बीडीओ दिवाकर कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च विद्यालय को निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित थे। उदाकिशुनगंज के प्रखंड के स्कूलों में अधिकारियों के निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में गड़बड़ियां पाई गई। एसडीएम एसजेड हसन, कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल सिन्हा, एलआरडीसी विनय कुमार ¨सह, बीडीओ शशिभूषण कुमार, सीओ उत्पल हिमवान को निरीक्षण के लिए लगाया गया। एसडीएम हसन ने शाहजादपुर, कार्यपालक दंडाधिकारी ने बसगरहा, एलआरडीसी विनय ने पीपरा करौती, बीडीओ शशिभूषण ने खाड़ा, सीओ हिमवान ने एसबीजेएस हाई स्कूल का निरीक्षण किया। बसगरहा हाई स्कूल को छोड़ कर अन्य जगह के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सही पाई गई। कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल सिन्हा ने जांच में बसगरहा हाई स्कूल बंद पाया। यहां पर जांच अधिकारी को लोगों ने बताया परीक्षा फार्म भरने के समय ही स्कूल खुलती है। बाद के दिनों में तो हमेशा के लिए स्कूल बंद रहता है। लोगों की शिकायत से मौजूद पदाधिकारी भी दंग रह गए।
घैलाढ़ में बीडीओ आशा कुमारी ने सोनाय अनूप उच्च विद्यालय भान टेकठी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के विभिन्न पंजी की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में विद्यालय में सभी शिक्षक मौजूद थे। लेकिन छात्र छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम पाई गई। अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने श्री दुर्गा उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक मौजूद पाए गए। जबकि छात्र एंव छात्रों की उपस्थिति शून्य मिली। जो गंभीर विषय है। उपस्थिति की रिपोर्ट जिला को भेजा जा रहा है।
मुरलीगंज में मुरलीगंज के सीओ व बीडीओ ने प्रखंड के सात उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। दोनों ने बताया कि जांच से जुड़ी सारी जानकारी जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।