--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

प्लस टू स्कूल में सात विषयों के शिक्षक नहीं

सीतामढी़। प्रखंड मुख्यालय स्थित सरयू उच्च विद्यालय को प्लस टू का दर्जा तो मिला, लेकिन संसाधन व शिक्षकों के अभाव में इसका लाभ छात्रों को नहीं मिल पा रहा है। हर सत्र में छात्र-छात्राओं का नामांकन यहां कराया जाता है। लेकिन शिक्षकों की पदस्थापना नहीं की गई है।
लिहाजा यहां छात्रों का भविष्य दाव पर लग गया है। बताते चले
कि प्रखंड मुख्यालय स्थित सरयू उच्च विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां मैट्रिक तक की पढ़ाई की उत्तम व्यवस्था है। 2007 में इसे प्लस टू का दर्जा मिला। लेकिन शिक्षकों को पदस्थापित नहीं किया जा सका। लिहाजा स्कूल में प्लस टू की पढ़ाई आधी-अधूरी ही हो पाती है। जिससे छात्रों में काफी निराशा है। कुछ छात्र तो बाहर जाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। लेकिन गरीब छात्रों को पढ़ाई परेशानी होती है। आठ वर्ष पूर्व सूबे की सरकार ने हाई स्कूलों को प्लस टू में उत्क्रमित किया। इसमें सरयु उच्च विद्यालय भी शामिल है। इधर 8 शिक्षक को स्कूल में पदस्थापित किया गया। प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया है कि जिस शिक्षक की पदस्थापना हुई है। उनमें जन्तु विज्ञान के रामनाथ यादव, वनष्पति

विज्ञान के राम प्रकाश ¨सह, रसायन के उमानाथ झा, अरुण कुमार, भौतिकी के अशोक मिश्रा, सुधीर कुमार झा, मनोविज्ञान के अनिल कुमार, अर्थ शास्त्र के रविरंजन कुमार शामिल हैं। जिन विषयों में शिक्षक पदस्थापित नहीं उन विषयों में गणित, हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, संगीत शामिल है। यहां कॉमर्स की पढ़ाई नहीं हो रही है। प्रधानाध्यापक ने बताया है कि इस विद्यालय में 8 एकड़ 89 डिसमील भूमि उपलब्ध है एवं खेल के मैदान में है। विद्यालय में चारदिवारी नहीं होने से स्थानीय लोगों द्वारा भूमि अतिक्रमण किया जा रहा है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();