--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

पढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीक सीख रहे शिक्षक

गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्नातक अंग्रेजी शिक्षक का प्रभावी कक्षा प्रबंधन के पांच दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। तीन मई से सात मई तक
चलनेवाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ एआइ खान तथा जेएनवी के प्राचार्य द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पटना भाग के बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल से आए कुल 31 शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को कक्षा में प्रभावी तरीसे से अपनी बात छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने की वैज्ञानिक तकनीक सिखाई जाएगी। इस दौरान जेएनवी जामताड़ा के प्राचार्य एके प्रसाद ने अश्रु रहित अनुशासन के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को कई वैज्ञानिक तरीके बताए। इस क्रम में जेएनवी गांडेय के प्राचार्य एस त्यागराजन ने प्रभावी कक्षा प्रबंधन में Þडायग्नोस्टिक तकनीकÞ शीर्षक पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान डॉ. ए खान ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में संयोजक, प्रीति श्रीवास्तव ने मंच संचालन तथा उपप्राचार्य डीके प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान रिसोर्स पर्सन के रूप में जेएनवी जामताड़ा के प्राचार्य एके प्रसाद, जेएनवी मुर्शीदाबाद के उप प्राचार्य एके झा तथा जेएनवी सहरसा के पीजीटी (अंग्रेजी) आर झा आदि थे।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();