--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

शिक्षकों की कमी होगी दूर, CM नीतीश ने दिये निर्देश

 पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नियुक्ति जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा है कि सभी पंचायतों में हाई स्कूल के अधर्प्भुत सरंचना निर्माण कार्य में तेजी लाएं।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि 6421 पंचायतों में हाई स्कूल की स्थापना की गयी है। इनमें नौवीं और दसवीं की पढ़ाई आरंभ हो चुकी है।

नीतीश कुमार ने कहा कि,राज्य में छात्र-शिक्षक अनुपात 1:40 मानक के करीब पहुंच चुका है। नीतीश ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाये गये हैं। बड़ी संख्या में प्राइमरी और मिडिल स्कूल की स्थापना की गयी। जिससे लोगों को रोजगार मिला।

उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि लड़कियां पढ़ेगी तो प्रजनन दर घटेगी। इसी के आधार पर हर पंचायत में हाई स्कूल बनाने का हमलोगों ने निर्णय लिया। जिससे लड़कियां इंटर तक की पढ़ाई कर सकें। सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गयी है। इससे अब छात्र-छात्राओं को अपनी पंचायत में ही उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा मिल सकेगी।

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();