--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

परिणाम रद करने पर विद्यार्थी परिषद ने किया महायज्ञ

गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राज्य माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम रद करने पर नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में महायज्ञ का आयोजन किया। कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। छात्र नेताओं ने कहा परिणाम को रद कर हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।


जिला संगठन मंत्री अभिषेक निराला ने कहा कोरोना महामारी से छात्र, अभिभावक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस परिस्थिति में परीक्षा परिणाम रद करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षो में जो परीक्षाएं हुई हैं उसमें से 95 प्रतिशत से अधिक विवादों में रहीं। महायज्ञ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज सिंह, अनिरुद्ध सेन, अमन मिश्रा, मंतोष सुमन, विदुषी कुमारी, गया कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश कुमार, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुबोध कुमार, शशि सिंह, सौरभ कुमार,विनय चौधरी, प्रशांत कुमार,सत्यम कुमार आदि मौजूद थे।

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();