--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

Bihar Teacher Recruitment 2020: बिहार में 15 जुलाई तक 30 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, यहां है पूरी जानकारी

पटना। Bihar Teacher Recruitment 2020: बिहार के सरकारी स्कूलों में 15 जुलाई तक 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। बता दें कि इन शिक्षकों की नियुक्ति बिहार के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगी। छठे चरण के नियोजन के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को ये नियुक्ति दी जाएगी। बिहार सरकार ने इससे संबंधित नोटिस जारी किया है। साथ ही सरकार ने नियोजन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल भी जारी किया है।

बता दें कि बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाना है। इसके लिए लंबे समय से प्रक्रिया जारी है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के कारण ये प्रक्रिया रूक गई थी। पर अब सरकार ने इसे बहाल करने का फैसला करते हुए पूरा कार्यक्रम जारी किया है। इसके मुताबिक 30 हजार से ज्यादा शिक्षक अभ्यर्थियों को जुलाई में नियोजन पत्र दिए जाएंगे। 14 जुलाई को नगर निकायों में और 15 जुलाई को जिला परिषद में नियोजन पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग 20 जून के अंत में मेरिट सूची का अंतिम प्रकाशन करेगा। बता दें कि छठे चरण की भर्ती के तहत माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की ये प्रक्रिया करीब 1 साल पहले शुरू हुई थी। लेकिन किसी न किसी वजह से इसमें देरी होती गई।
ऐसा है नया शेड्यूल


मेरिट लिस्ट का अंतिम प्रकाशन - 20 जून
प्रमाणपत्रों का सत्यापन - 24 से 26 जून
मेरिट लिस्ट का अनुमोदन - 1 जुलाई
मेरिट लिस्ट का सार्वजनीकरण - 4 जुलाई
NIC की वेबसाइट पर प्रकाशन - 10 जुलाई
जिलास्तर पर नियोजन पत्र का वितरण - 14 व 15 जुलाई
ये है वैकेंसी की स्थिति


जानकारी के लिए बता दें कि बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। लंबे समय से यहां भर्ती की प्रक्रिया नहीं हुई। ऐसे में मौजूदा स्थिति में प्रदेश के हाईस्कूल में 11919 और इंटर स्तरीय विद्यालयों में 18101 शिक्षकों के पद खाली हैं। जिलेवार हाईस्कूल में शिक्षक के खाली पदों की स्थिति कुछ ऐसी है -
जिला - नियुक्ति
पटना - 1041
नालंदा - 577
भोजपुर - 765
बक्सर - 318
रोहतास - 376
कैमूर - 265
गया - 372
जहांनाबाद - 242
औरंगाबाद - 469
सारण - 576
शिवहर - 44
वैशाली - 339
पूर्वी चंपारण - 494
दरभंगा - 657
समस्तीपुर - 401
हायर सेकेंडरी स्कूलों में वैकेंसी


हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिलेवार स्थिति ऐसी है -
जिला - नियुक्ति
पटना - 980
नालंदा - 761
भोजपुर - 617
बक्सर - 310
रोहतास - 1008
गया - 1470
नवादा - 961
औरंगाबाद - 604
सीतामढ़ी - 588
वैशाली - 505
पूर्वी चंपारण - 789
पश्चिमी चंपारण - 464
दरभंगा - 740
मधुबनी - 737
सीवान - 616

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();