--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

जांच के दायरे में अनियमितता की जांच

जमुई। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कठवजरा में प्रधानाध्यापक पद के लिए दो शिक्षक आमने-सामने हैं। वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार यादव पर लाखों रूपये के गबन करने का आरोप विद्यालय के ही एक वरीय शिक्षक द्वारा लगाया गया है।
वरीय शिक्षक ने जिलाधिकारी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक की मनमानी से गाव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। विभिन्न13 बिन्दु से संबंधित आवेदन कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के ऊपर लाखों रूपये का गबन कर लेने का आरोप लगाया है। विद्यालय के वरीय शिक्षक विष्णुदेव यादव, राधे यादव, राजेश यादव, विजय यादव सहित दर्जनों ने आवेदन में कहा है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार यादव एवं उनकी पत्‍‌नी सह शिक्षिका शोभा देवी का प्रमाण-पत्र जाली है। विद्यालय भवन एवं कीचन शेड की राशि गबन, परिभ्रमण की राशि का गबन सहित कई आरोप है जिसके लिए ग्रामीणों ने एक आवेदन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महेन्द्र झा को दिया था। उक्त आवेदन पर कार्यक्रम पदाधिकारी ने गिद्धौर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कौशलेन्द्र प्रसाद को जाच के लिए दिया। बीईओ ने भी मामले की जाच करते हुए अपने पत्राक 93 दिनाक 16.4.16 के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश यादव पर लगे आरोप को लगभग सही करार दिया और एक जाच प्रतिवेदन कार्यक्रम पदाधिकारी को भेजा। बीईओ की जाच रिपोर्ट आने के बाद कार्यक्रम पदाधिकारी महेन्द्र झा ने अपने ज्ञापाक 761 दिनाक 4.4.16 के तहत उमेश यादव को प्रधानाध्यापक के पद से हटाते हुए विष्णुदेव यादव को प्रधानाध्यापक बनाने की अनुमति दे दी। इस दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी ने उमेश यादव का वेतन तक बंद कर दिया। इस संदर्भ में गिद्धौर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कौशलेन्द्र प्रसाद ने कहा कि उक्त जाच में त्रुटि रहने के कारण पुन: जाच कर जाच प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है जिसमें वरीय शिक्षक उमेश कुमार यादव हैं। अन्य आरोपों का भी रिपोर्ट दी गई है। इधर प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश यादव ने आरोपों का निराधार बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं का निष्पादन सही रूप से किया जा रहा है।
 Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();