--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

अब सरकार चेत गई : स्थायी संबद्धता को पूरा करना होगा मानक

मुजफ्फरपुर। बच्चा राय के डिग्री कॉलेज राजदेव राय भगवानपुर के संबद्धता में शिक्षा विभाग की एक बार उदारता के बाद अब सरकार चेत गई है। लिहाजा अब किसी भी हालत में बिना इंफ्रास्ट्रक्चर के किसी कॉलेज को स्थायी संबद्धता नहीं दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राजदेव राय डिग्री कॉलेज समेत एक दर्जन डिग्री कॉलेजों को पहली बार 2010-11 के लिए एक साल के लिए संबद्धता मिली थी। इस बाबत विश्वविद्यालय की अनुशंसा में राजदेव राय डिग्री कॉलेज को सीधे पांच साल 2014-15 के लिए शिक्षा विभाग के तत्कालीन संयुक्त सचिव ने संबद्धता दे दी थी।
इन कॉलेजों का है आवेदन
अब 2015-16 से स्थायी संबद्धता का आवेदन सरकार के समक्ष आया था। इसमें कुल एक दर्जन कॉलेजों के संबंधन पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को निर्णय देना है। इन कॉलेजों के नाम राजदेव राय डिग्री कॉलेज भगवानपुर, सहजानंद सरस्वती डिग्री कॉलेज पताही, एलपी शाही डिग्री कॉलेज लालगंज, रामबली राय डिग्री कॉलेज हाजीपुर, महावीर उपाध्याय डिग्री कॉलेज पूर्वी चंपारण, लक्ष्मी देवी सच्चितानंद महाविद्यालय पूर्वी चंपारण, गणेश राय डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी, रीतलाल सुरदीप यादव डिग्री कॉलेज मुजफ्फरपुर, राजराय राम साह डिग्री कॉलेज रक्सौल, रामजानकी डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज बरगानिया हैं।
जांच के मानक
-कॉलेज के पास पांच एकड़ जमीन होनी चाहिए।
-जमीन का स्वामित्व विवादित नहीं होना चाहिए।
-कॉलेज का अपना या किराए का भवन हो।
-कला संकाय, विज्ञान संकाय व वाणिज्य तीनों संकाय के लिए अच्छी लाइब्रेरी होनी चाहिए। जिसमें संबंधित विषयों की समुचित पुस्तकें हों।
-विज्ञान संकाय के लिए लैब होनी चाहिए। ताकि छात्र प्रैक्टिकल कर सकें।
-भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान के लैब में सभी आवश्यक उपकरण और सामग्री होनी चाहिए।
-छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षक होने चाहिए।
-नियमित कक्षाएं लगनी चाहिए।
-सभी आवश्यक आधारभूत संरचना होनी चाहिए।
- कर्मचारियों की संख्या कितनी है।
इन बातों पर रहेगी नजर
-जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि प्रबंधन ने फाइल में जो चीजें दशाई हैं, वो भौतिक निरीक्षण में हैं या नहीं।
-डिग्री कॉलेजों की दूरी कितने किलोमीटर पर है।
- पिछले पांच वर्षो का कॉलेज के छात्रों की संख्या, परीक्षाफल आदि की भी जांच होगी।

-कुल मिलाकर अब निरीक्षण के लिए गठित जांच दल कोई विवाद अपने प्रतिवेदन में नहीं देना चाहता है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();