--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

फर्जीवाड़े का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

गया। नगर पंचायत बोधगया व जिला परिषद गया में शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़ा करने वाला विनय कुमार सिंह को मंगलवार को बोधगया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार की। विनय सिंह पर अपने दामाद के भाई को फर्जी तरीके से जिला परिषद में शिक्षक बहाल कराने और रामानुग्रह +2 उच्च विद्यालय वजीरगंज में योगदान करने का आरोपी निगरानी ने प्रमाण पत्र जांच के बाद बनाया था।
विनय सिंह स्वयं पाईबिगहा का निवासी है और +2 उच्च विद्यालय बेलागंज में सहायक शिक्षक के रूप कार्यरत है। बोधगया थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 में नगर पंचायत और जिला परिषद स्तर से शिक्षक की बहाली हुई थी। जिसमें चंदन कुमार पिता व्रजनंदन प्रसाद मोहनपुर ने कई जगह आवेदन किया था। उसका चयन बोधगया नगर पंचायत और जिला परिषद में हो गया। लेकिन चंदन ने +2 उच्च विद्यालय बोधगया में योगदान कर लिया। और जिला परिषद की सीट खाली रह गई। तब शिक्षा विभाग का लिपिक बाल्मिकी मांझी ने विनय कुमार से संपर्क किया। और मामला डेढ़ लाख में तय हुआ। तब विनय ने अपने दामाद के भाई बेलागंज के कन्हील गांव निवासी को जिसका नाम चंदन कुमार था। उसे दूसरे चंदन कुमार के नाम पर बहाल करा दिया और वजीरगंज में योगदान करा दिया। मामले की जांच निगरानी द्वारा की गई तो वजीरगंज में योगदान करने वाला चंदन कुमार फरार हो गया। जिसके विरूद्ध बोधगया थाना में कांड संख्या 246/15 दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष ने कहा कि उक्त शिक्षक बहाली मामले का पर्दाफाश हो गया है। इसमें संलिप्त अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();