--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव बने आफाक आलम


किशनगंज। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले किशनगंज जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के गठन के लिए रविवार को पौआखाली इन्टर स्तरीय उच्च विद्यालय में संघ के पदाधिकारियों के साथ ही जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों के वर्तमान व सेवानिवृत प्रधानाध्यापकों का भी आगमन हुआ।
हर्षोल्लास व सर्वसम्मति से संघ के विभिन्न पदों पर पदस्थापन का प्रमाण पत्र देते हुए पर्यवेक्षक रजीबुर रहमान व सहायक मतदान पदाधिकारी अब्दुर रहमान ने बताया कि किशनगंज जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष का पदभार इंटर उच्च विद्यालय किशनगंज के सेवानिवृत प्रधान अध्यापक मो. जुनैद आलम को सौंपा गया है।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए बालिका उच्च विद्यालय पोठिया के सहायक शिक्षक अशोक प्रसाद का चयन किया गया है। इसी तरह स्वागत समिति द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए अशफाक आलम, स. शि. ने. ए. उ.वि, गांगीहाट को मनोनीत किया गया। स.शि., किसान उच्च विद्यालय ¨सघाड़ी पोखरिया के मो. आफाक आलम सचिव के साथ ही संयुक्त सचिव पद पर अरशद आजम फारुकी, राम किशोर झा, नवेद अकरम, जुनैद आलम व मो. अबुल खैर को चुना गया। सुशील कुमार कोषाध्यक्ष, रफीक आलम अध्यक्ष, परीक्षा समिति, इमतियाज आलम सचिव परीक्षा समिति, मो. महफूजुर रहमान सदस्य -1, प्र.का.स., मो. युनूस सदस्य -2 व मो. जफर अहमद, सदस्य राज्य कार्य समिति चुने गए। आयोजन को सफल बनाने में पौआखाली उवि के प्र. अ. सज्जाद कैशर व शिक्षक राजदीप सिन्हा के साथ ही शिक्षक नवकुमार सिन्हा, अवधेष झा, महबूब आलम, नीलाम्बर पासवान के साथ ही शिक्षिका तरन्नुम नाज का अहम योगदान रहा।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();