Advertisement

हक के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे शिक्षक

सिवान। बिहार सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने लंबी लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पचरूखी के अंचल सचिव जय प्रकाश ¨सह संघ के राज्य प्रतिनिधि अमूल कुमार, पंकज राय,
रामप्रवेश ठाकुर, पूनम कुमारी इत्यादि ने मध्य विद्यालय बड़कागांव में एक बैठक कर बताया कि समान काम के लिए समान वेतन के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ बिहार सरकार का उच्चतम न्यायालय जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि लोकतंत्र में सरकार एक अच्छी नियोक्ता होती है, जबकि बिहार में सुशासन की सरकार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से लड़कर लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है।
अंचल सचिव जय प्रकाश ¨सह ने कहा कि सरकार की मंशा नियोजित शिक्षकों के प्रति सही नहीं है। मुख्यमंत्री को सोचना चाहिए कि हमारे शिक्षक

किस स्थिति का सामना कर रहे हैं। सरकार की गलतियों की देन है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था गर्त मे जा रही है। सरकार यदि समय रहते नहीं सचेत होती है तो बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी।

UPTET news

Blogger templates