जमुई। जून में स्थानांतरण प्रक्रिया से जिले में पदस्थापित आधा दर्जन
अधिक पदों पर नए चेहरे आसीन होंगे। मंगलवार की देर शाम जारी अधिसूचना के
मुताबिक श्रम अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा उद्योग विभाग के
महाप्रबंधक और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित दो कार्यक्रम
पदाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है।
तबादला आदेश के अनुसार जिले में श्रम अधीक्षक उमा चरण की जगह पूनम कुमारी लेंगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु उपनिदेशक पटना के पद पर पदस्थापित किए गए हैं जबकि उनकी जगह बेगूसराय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार सिंह जिला शिक्षा पदाधिकारी का पदभार ग्रहण करेंगे। इसी प्रकार नगर परिषद में भी तबादले से अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद वर्मा के बीच जारी विवाद को विराम लग गया है। कार्यपालक पदाधिकारी का तबादला निर्मली कर दिया गया है जबकि जमुई में खुसरूपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार कमान संभालेंगे। उद्योग विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह की जगह पूर्व में यहां उद्योग विस्तार पदाधिकारी के रूप में काम कर चुके नरेश दास लेंगे। इसी प्रकार शिक्षा विभाग में पदस्थापित डीपीओ राजदेव राम एवं अजफर शमशी का भी तबादला हुआ है। राजदेव राम खगड़िया के जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाए गए हैं। इस तबादले से शिक्षा विभाग को फायदा मिला है। यहां दो के बदले चार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पदस्थापित किया गया है। डीपीओ के रूप में अश्विनी कुमार, रमेश पासवान, सीमा कुमारी और सर्वेश कुमार को जमुई में पदस्थापित किया गया है। इसके पहले जमुई की आपूर्ति पदाधिकारी बंदना कुमारी का भी स्थानांतरण मधुबनी किया गया था। उनकी जगह मधुबनी के आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी को पदस्थापित किया गया है। जिले में बरहट, सोनो और झाझा के प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा सिकंदरा अलीगंज और गिद्धौर के अंचल अधिकारी का भी तबादला किया गया है। तबादले के इस मौसम में डीसीएलआर का पद फिलहाल प्रभार के भरोसे चल रहा है। दरअसल डीसीएलआर मु. अतहर की जगह पदस्थापित अधिकारी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के कारण यहां योगदान करने में असमर्थता जताई है।