Advertisement

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ का दावा सफल, अधिकारियों ने कहा विफल

 किशनगंज। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा पूर्व निर्धारित अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार से शुरू हो गया। इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए समान काम के बदले समान वेतन को राज्य सरकार द्वारा लागू करवाना है।
संघ द्वारा प्रारंभ से ही कहा जा रहा था कि मांगे पूरी नही हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया जाएगा। यह बातें बुधवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रागीवुर रहमान ने रूईधाशा मैदान में संध्या छह बजे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने के बाद की रणनीति बनाने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संघ के वरिष्ठ नेताओं को बुला कर झूठा आश्वासन देने में लगे थे। जिस बाबत प्रारंभिक शिक्षकों को मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होना पड़ा। बुधवार का सभी प्रखंड के 80 फीसद विद्यालय बंद रहे। इस हड़ताल को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार, शाहनवाज, नूर जमाल, फणिभूषण प्रसाद, सुजीत कुमार, शकीला बानो, अनिता कुमारी, नरेश दास, चंद्र शेखर और उग्र नारायण गुप्ता हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 

UPTET news

Blogger templates