; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

स्कूलों में धूल फांक रहा कम्प्यूटर

कटिहार। उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए मुहैया कराया गया कंप्यूटर स्कूलों में धूल फांक रहा है। कुछ दिनों तक बच्चों को तामझाम से शिक्षा जरुर दी गयी, लेकिन फिर सब कुछ समाप्त हो गया। गत ढाई वर्षों से विद्यार्थियों को कंप्यूटर की शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
सरकार द्वारा वर्ष 2006-07 में कंप्यूटर शिक्षा देने के उद्देश्य से जिले के उच्च विद्यालयों को कंम्यूटर मुहैया कराया गया था। इसी के तहत फलका के शिव नारायण सर्वोदय उच्च विद्यालय बरेटा को भी कंप्यूटर मुहैया कराया गया था। यहां कंप्यूटर की पढ़ाई भी शुरू हुई। लेकिन विगत तीन वर्षों से उक्त विद्यालय के बंद कमरे में कंम्यूटर शोभा की वस्तु बना हुआ है। कंप्यूटर तथा उसके की बोर्ड में धूल की परत जम गई है। इस स्कूल में बुनयादी सुविधाओं का भी घोर आभाव है। जबकि स्कूल की अपनी 49 एकड़ जमीन है। विद्यालय में 11 शिक्षकों के यूनिट में वर्तमान में नौ शिक्षक मौजूद है। उर्दू, इतिहास, भूगोल विषय के शिक्षक का पद रिक्त है।
क्या कहते हैं छात्र

विद्यालय की वर्ग दस की छात्रा काजल कुमारी ने बताया कि पूर्व में जब कंप्यूटर की शिक्षा मिलने लगी थी, तो काफी खुशी हुई थी। मगर गत ढाई वर्षों से कंप्यूटर की पढ़ाई बंद है। वहीं वर्ग दस की छात्रा निधी कुमारी, नीलू कुमारी तथा सपना कुमारी, बबिता कुमारी, अनिता कुमारी, और रोहित कुमार कुमार, दिलखुश कुमार, श्याम कुमार गुप्ता सहित अन्य छात्र-छात्राओं का कहना है कि कंप्यूटर की शिक्षा में टाइ¨पग, ड्राइंग, प्रोग्रा¨मग सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती थी। स्कूल में लाखों रूपयों का कम्प्यूटर पड़ा है और वे लोग शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षक के अभाव कंप्यूटर की पढ़ाई ठप है। कम्प्यूटर की पढ़ाई बंद रहने से छात्रों में मायूसी छायी हुई है।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news