; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

TET exam: पांच सेटों में तैयार होगा पेपर

मुजफ्फरपुर। बिहार में कदाचार रोकने के मकसद से इस बार टीईटी में पांच तरह के प्रश्नपत्र रखे जाने की तैयारी चल रही है। दिसंबर में होनेवाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी) में पांच तरह के प्रश्नपत्र रखे जाने की बात सामने आ रही है। प्रश्नपत्र का डिजाइन तैयार किया जा रहा है।


हर विषय से 20-20 प्रश्नों को रखा जायेगा। परीक्षा में प्रश्नपत्र का पैटर्न कैसा होगा, प्रश्नों की संख्या कितनी होगी आदि तमाम तैयारी को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में 16 अगस्त को बैठक का आयोजन किया गया है।


बैठक में टीइटी व एसटीइटी को लेकर रूपरेखा तैयार की जायेगी। इस बार टीईटी व एसटीइटी की परीक्षा में विषयवार प्रश्नों की संख्या के अलावा एप्टीट्यूट टेस्ट संबंधित प्रश्न और शिक्षा पर सामान्य विज्ञान के प्रश्न होंगे। अभी तक इन दोनों केटेगरी से प्रश्नों की संख्या कम होती रही है। लेकिन, इस बार इन दोनों ही केटेगरी में प्रश्नों की संख्या बढ़ायी जायेगी।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news