; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

समान काम , समान वेतन : अब चार के बदले 10 को शिक्षकों का धरना

बांका। समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर जारी प्रारंभिक नियोजित शिक्षकों के आंदोलन की तिथि में बदलाव किया गया है।
पहले चार मार्च को प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन होना था। लेकिन, पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद चुनाव की आचार संहिता को लेकर इस तिथि को परिवर्तित कर दिया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार और महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय पर चार मार्च को होने वाला धरना अब चुनाव बाद 10 मार्च को होगा। इस दिन सभी प्रखंड मुख्यालय में शिक्षक अपनी मांगों की आवाज बुलंद करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय पर होने वाला धरना कार्यक्रम भी परिवर्तित कर 17 मार्च कर दिया गया है। संगठन के सभी साथ इस आंदोलन को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए लग जाएं।

UPTET news