E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
चार सितंबर तक हो जायेगा चार्जशीट
पटना : टॉपर
घोटाले में प्राथमिकी दर्ज हुए अब 90 दिन होने जा रहे हैं. इस घोटाले की
प्राथमिकी छह जून को कोतवाली थाने में दर्ज की गयी थी और नियमानुसार 90
दिनों के अंदर चार्जशीट कर देना है.
महिनों से नहीं मिला वेतन, शिक्षकों ने अधिकारियों को बनाया बंधक
छपरा। छपरा
जिले में महिनों से वेतन नहीं मिलने के कारण यहां के शिक्षक आर्थिक तंगी
से जूझने को मजबूर हो रहे हैं। इससे नाराज शिक्षकों ने डीइओ अवधेश बिहारी,
डीपीओ स्थापना दिलीप सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र सिंह को कार्यालय
में ताला जड़ कर बंधक बना लिया और नारेबाजी करने लगे।
छह: महीने से नहीं मिला वेतन
किशनगंज। बीते छह: महीने से मदरसा शिक्षकों को वेतन वेतन नहीं मिला है
जिससे शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। शिक्षक महाजन से
कर्ज लेकर घर परिवार का खर्चा चलाने को मजबूर हैं।
चार माह से नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं
वैशाली। नियोजित शिक्षकों को पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किए
जाने से शिक्षकों में काफी रोष है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रखंड
अध्यक्ष रंजीत कुमार, बिहार परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष
राजीव कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज
कुशवाहा आदि ने बताया कि
टीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक
मधुबनी। प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण में टीईटी उत्तीर्ण
नियोजित शिक्षक संघ के स्थानीय प्रखंड इकाई की बैठक मंगलवार को की गई।
प्रथम राष्ट्रपति का नाम तक नहीं जानते बच्चे
मोतिहारी । आज लोग अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भेजने से
कतराते हैं, कहीं न कहीं वहां की कुव्यवस्था व शिक्षा के गिरते स्तर को वजह
माना जा सकता है। दैनिक जागरण के ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड में जो स्थिति सामने आ
रही है, वह शिक्षा से जुड़े सरकारी तंत्र को कटघरे में खड़ा करती है।
डीईओ के विरुद्ध शिक्षकों ने खोला मोर्चा
सीतामढ़ी। निगरानी जांच कैम्प में प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने संयुक्त रुप से
डीईओ के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। इन्होंने संयुक्त रुप से निगरानी
विभाग को आवेदन देकर जबरन पांच शिक्षकों प्रमाण पत्र बदले जाने व विरोध
करने पर धमकाने की शिकायत की है।
जीविका की रिपोर्ट पर सरकारी आदेश से शिक्षक खफा
समस्तीपुर। अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ पूसा की बैठक हुई। जिसमें
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में आने वाले कठिनाईयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की
गई।
शिक्षा पर खर्च की जिम्मेवारी से पीछे हट रही सरकार
मुजफ्फरपुर। एआइडीएसओ के राज्य अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि केंद्र व
राज्य सरकार शिक्षा पर खर्च की अपनी जिम्मेवारी से पूरी तरह पीछे हट रहीं
है। उक्त बातें बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित धरना के दौरान
कहीं।
शिक्षकों के दर्द को सुनने वाला कोई नहीं
मुजफ्फरपुर। वेतनमान व नियोजित शिक्षकों के बीच वेतन विसंगति ने आर्थिक
एवं सामाजिक रूप से बहुत बड़ी खाई पैदा कर दी है। नियोजित शिक्षकों की इस
पीड़ा को दूर करने वाला कोई नहीं है। सरकार व समाज का नजरिया भी नियोजित
शिक्षकों के प्रति अच्छा नहीं है।
अवकाश के दिनों में भी होगी पढ़ाई
भागलपुर। बाढ़ के कारण 11 प्रखंडों के 230 स्कूलों में बीते एक सप्ताह
से पठन-पाठन ठप है। जिसके कारण जिले के 75 हजार बच्चों की पढ़ाई बाधित हो
गई है।
जिला के सभी शिक्षकों का डिप्टेशन रद्द
बेगूसराय। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिला के सभी प्रतिनियोजन पर कार्य कर
रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रतिनियोजन रद कर दिया है। डीइओ दिनेश साफी
द्वारा जारी पत्रांक 1287 दिनांक 29 अगस्त 2016 में जारी आदेश में कहा गया
है कि जो भी शिक्षक कहीं पर प्रतिनियोजन पर कार्य कर रहे हैं।
काम के वक्त फेसबुक-व्हाट्सएप चलाया, तो कार्रवाई :डीइओ करेंगे मॉनिटरिंग
खगड़िया : बिहार
में शिक्षा विभाग ने स्कूल टाइम में शिक्षकों के सोशल साइट्स अपडेट करने
पर पाबंदी लगा दी है. ऐसा करते पकड़े जाने पर उनका वेतन काट लिया जायेगा.
शिक्षकों द्वारा स्कूल के दौरान फेसबुक व व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स पर बने
रहने को लेकर सरकार ने सख्त रवैया अख्तियार किया है.
बीडीओ ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
दिघलबैंक :
सरकारी विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा दिये जाने वाले लाखों रुपये की
राशि को विद्यालय के प्रधान शिक्षक कैसे डकार जाते हैं. इसका खुलासा
मंगलवार को उस समय हुआ जब बीडीओ नर्मदेश्वर झा उत्क्रमित मध्य विद्यालय
भारटोली तुलसिया का औचक निरीक्षण करने गये़ बीडीओ श्री झा ने बताया कि
स्कूल की व्यवस्था काफी खराब स्थिति में थी़ समय पर शिक्षक स्कूल नहीं आते
हैं.
अच्छे शिक्षक मिले, इसके लिए परीक्षा जरूरी : लालू प्रसाद
सासाराम. राजद
सुप्रिमो लालू प्रसाद ने शिक्षकों की बहाली के लिए परीक्षा की बात की तो
समाज में इसकी गूंज उठने लगी. नियोजित कुछ शिक्षकों के रवैये और उनकी
मानसिकता ने शिक्षा क्षेत्र में जो परिवर्तन किया है.
बीडीओ व डीपीओ की नहीं सुन रहे शिक्षक
सीतामढ़ी :
सरकार व विभाग की ओर से महीनों पूर्व यह स्पष्ट कर दिया गया कि वरीय के
रहते कनीय शिक्षक प्रधान शिक्षक के प्रभार में नहीं रहेंगे, पर कई स्कूलों
में ऐसा नहीं देखा जा रहा है. वरीय अधिकारियों के चेतावनी भरे पत्रों का भी
कुछ शिक्षकों पर कोई असर नहीं पड़ता है.