भोजपुर में दूसरे चक्र के शिक्षक नियोजन के लिए विषयवार रिक्ति जारी कर दी गयी है। आरा नगर निगम की आगामी दो अगस्त को होने वाली काउंसिलिंग में कक्षा एक छह से आठ के लिए सामाजिक विज्ञान विषय का पांच,
नगर परिषद पीरो व शाहपुर नगर पंचायत का एक-एक पद है। सामाजिक विज्ञान विषय के सात पद हैं। वहीं चार अगस्त को कक्षा छह से आठ के लिए 30 रिक्तियों के लिए काउंसिलिंग की जायेगी। गणित, विज्ञान व भाषा विषय के लिए रिक्ति निर्धारित की गई है। आरा नगर निगम में 16, पीरो नगर परिषद में छह, शाहपुर नपं में छह और जगदीशपुर नपं में दो रिक्ति है। वहीं पांच अगस्त को छह नगर निकायों में कक्षा एक से पांच के सामान्य व उर्दू विषय के 112 रिक्तियों के लिए नियोजन होगा। इसमें आरा नगर निगम का 41, पीरो नगर परिषद का 25, शाहपुर नपं का 20, जगदीशपुर नपं का 10, बिहिया नपं का 12 और गड़हनी नपं के चार पद शामिल हैं। वहीं सात अगस्त को 11 प्रखंड नियोजन इकाइयों के सामाजिक विज्ञान विषय के 59 रिक्तियों के लिए नियोजन होना है। इनमें उदवंतनगर में एक, अगिआंव में छह, जगदीशपुर में सात, बिहिया व गड़हनी में छह-छह, सहार में आठ, संदेश में दो, पीरो में सात, आरा सदर में दो, बड़हरा व चरपोखरी प्रखंड में सात-सात रिक्ति है। नौ अगस्त को इन्हीं 11 प्रखंड नियोजन इकाइयों के लिए गणित, विज्ञान व भाषा विषय के 377 पदों के लिए काउंसिलिंग होगी। कक्षा छह से आठ के लिए उदवंतनगर में 14, अगिआंव में 41, जगदीशपुर में 42, बिहिया में 28, गड़हनी में 42, सहार में 43, संदेश में 26, पीरो में 38, आरा सदर में 38, बड़हरा में 34 और चरपोखरी प्रखंड में 31 रिक्ति है। इसी तरह 10 अगस्त को 11 प्रखंडों होने वाले काउंसिलिंग के लिए कक्षा एक से पांच तक के लिए सामान्य व उर्दू विषय के लिए 793 रिक्ति है। इसमें उदवंतनगर में 57, अगिआंव में 65, जगदीशपुर में 80, बिहिया में 70, गड़हनी में 45, सहार में 104, संदेश में 63, पीरो में 67, आरा सदर में 76, बड़हरा में 126 और चरपोखरी प्रखंड में 40 रिक्ति है।Bihar Teachers News , BTET , BPSC , SSC , Shikshak Niyojan updates
Random-Post
Breaking News
- 391 बुनियादी विद्यालय में शिक्षकों की होगी बहाली : बुनियादी विद्यालय के लिए नया सिलेबस
- 475 लोक शिक्षकों का होगा समायोजन
- 108 प्रारंभिक स्कूलों में नियुक्ति का रास्ता साफ
- अनुकम्पा पर नियोजित, नियमित शिक्षकों के आश्रितों के लिए आवश्यक सूचना
- वेतनमान पर नियुक्त (34540 कोटि ) के सहायक शिक्षकों की तबादला नीति निर्धारित