E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
बिहार: हाईकोर्ट ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET के परिणाम पर लगायी अंतरिम रोक
राज्य ब्यूरो, पटना। पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक
पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) के रिजल्ट पर तब तक रोक लगा देने को कहा है जब
तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सुनवाई की अगली तिथि 22 मई को हलफनामा
नहीं दायर कर देती है l वैसे परीक्षा समिति के वकील ने कहा कि 22 मई तक हर
हालत रिजल्ट नहीं निकाला जाएगा I
मालूम हो कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक
पात्रता परीक्षा होती है l पात्रता परीक्षा पास करने के बाद ही सरकारी
विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति होती है l यह परीक्षा 28 जनवरी को
हुई थी जिसमें 6,199 उम्मीदवारों ने भाग लिया था l जिसमें 3,508 को सफल
घोषित किया गया था l किन्तु नीरज कुमार व अनेक उम्मीदवारों ने परीक्षा में
धांधली का आरोप लगाया थाl कहा गया था कि परीक्षा में ऑउट ऑफ सिलेबस प्रश्न
दिए गए थे l
प्रश्न पत्र को पहले ही पब्लिश कर दिया गया था l परीक्षा में गडबडी किए
जाने पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी l मामले की सुनवाई ए. अमानुल्लाह की
पीठ ने सुनवाई करते अगली तिथि 22 को निधारित की है l मामले की वीडियो
कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई हुई I
अवैध संबंध को लेकर बिहार में पंचायत का तालीबानी फरमान, दो की पीट-पीटकर हत्या!
यह भी पढ़ें
बता दें कि शिक्षा विभाग ने 15 मई से पहले एसटीईटी (STET) का रिजल्ट
जारी करने की बात की थी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक रणजीत कुमार सिंह ने इस
बात की जानकारी दी थी कि एसटीईटी के साथ टीईटी पास अभ्यर्थियों की
नियुक्ति भी लॉकडाउन खत्म होते ही की जाएगी, लेकिन उसको लेकर एनसीटीई से
बहाली को लेकर मार्गदर्शन मांगा गया है और मार्गदर्शन आते ही टीईटी की भी
बहाली ली जाएगी।