; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षकों की समस्या का समाधान नहीं होने पर आक्रोश

नालंदा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) जिला शाखा की बैठक मंगलवार को मध्य विद्यालय भैंसासुर में की गई। इसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष सुनीता सिन्हा ने की।
इस अवसर पर शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान शिक्षा विभाग द्वारा नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि समस्याओं का निराकरण शिक्षा विभाग नहीं कर रहा है। इसलिए 24 अगस्त को संघ द्वारा उपवास कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसकी सूचना पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की पांच सूत्री समस्या का निराकरण करने की गुहार वरीय पदाधिकारियों से किया जा रहा है। लेकिन उसके निराकरण के प्रति कोई रुचि शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी नहीं दिखा रहे हैं। इस अवसर पर बैठक को संघ कोषाध्यक्ष कौशलेन्द्र कुमार आदि ने संबोधित किया।

UPTET news