; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षको को अभी तक वेतन नहीं

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मदरसा मिसबाहुल उलुम सहरूल्लाह ¨सघारी कोल, मदरसा नंबर 936 में कार्यरत 6 शिक्षको को वेतन नहीं मिला है जिसके चलते उन लोगों के सामने कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो गई।
मदरसा के प्रधान शिक्षक मो. जियाउल हक ने बताया कि हमलोगों को वेतन मिलने की सारी प्रक्रिया बहुत पहले ही पूरी हो चुकी है। मदरसा में लगभग दो सौ बच्चों का नामांकन है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मदरसा भवन का अब तक जांच नहीं की गई है। मदरसा भवन की जांच कर जांच प्रतिवेदन मदरसा बोर्ड को जमा नहीं करने के कारण हमलोगों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मदरसा भवन का जांच कर जांच प्रतिवेदन अगर मदरसा बोर्ड को जमा कर देते तो हमलोगों को अब तक वेतन मिल जाता। मदरसा के प्रधान शिक्षक सहित सभी सहायक शिक्षकों नाजिया खातून, सायमा खातून, नईम अख्तर, जानिसार आलम, हमीद हुसैन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मदरसा भवन की शीघ्र जांच की मांग की है।

UPTET news