KVS शिक्षक भर्ती से जुडी 'त्वरित सूचना'
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
सादी कॉपी से कैसे मिल गए रुबी राय को 94 प्रतिशत मार्क्स, जाने सच
पटना. रूबी राय की आंसरशीट्स एक माह बाद लिखी गई थी। मामले की
जांच कर रहे एएसपी अशोक सिंह ने इस बात के संकेत दिए। रुबी ने सिर्फ होम
साइंस की कॉपी ही अपने लिखी है, दूसरी अन्य सभी कॉपी किसी और ने लिखी थी।
साइकिल घोटला : अंधेरे में तीर चला रहा शिक्षा विभाग
मुंगेर । विगत दिनों राजकीय जिला स्कूल के एक कमरे में वर्षो से बिहार
शिक्षा परियोजना मुंगेर लिखी दर्जनों साइकिलों के बंद होने का मामला प्रकाश
में आया था। इसको लेकर शिक्षा विभाग में खलबली गई थी। डीएम के निर्देश पर
पूरे मामले की जांच भी शुरू की गई।
आठ प्रधानों पर प्राथमिकी अब 162 की बारी , कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी
भागलपुर. प्रारंभिक स्कूलों में भवन निर्माण नहीं कराने और दी गयी राशि वापस नहीं करने को लेकर आठ प्रधानाध्यापकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शिक्षा विभाग अब राशि वापस नहीं करनेवाले 162 अन्य प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.
प्रमोशन को ले भ्रामक स्थिति पैदा करने पर शिक्षकों में ¨चता
भोजपुर। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय की
अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पद पर
प्रोन्नति के लिए चल रही प्रक्रिया में विभाग द्वारा भ्रामक स्थिति पैदा
किए जाने पर ¨चता प्रकट की गई।
शिक्षकों का सामंजन व आधार कार्ड के सम्बन्ध में बैठक में शिक्षकों को दिये गये निर्देश
कटिहार। प्राणपुर के बीआरसी भवन में शिक्षको की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता
बीइओ रमेन्द्र कुमार रमन ने की। बैठक में बीईओ ने शिक्षकों का सामंजन व
आधार कार्ड के सम्बन्ध में कई निर्देश दिये।
प्रारंभिक शिक्षक करेंगे आंदोलन: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ
बांका। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ अब आन्दोलन करेंगे। इसके
लिए संघ के अध्यक्ष ने बीडीओ को ज्ञापन दिया है। कहा कि कई मरतबे समस्याओं
से अवगत कराया गया है।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पांच तक बन सकेंगे वोटर
भागलपुर। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद के कोसी शिक्षक निर्वाचन
क्षेत्र के लिए चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अगले वर्ष अप्रैल-मई में
होने वाले मतदान के लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम प्रारंभ हो गया है।
पांच नवंबर तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल करने
के लिए फार्म (आवेदन ) स्वीकार किए जाएंगे।
शिक्षक पद पर नियोजन के लिए 14 नवंबर तक करें आवेदन
भागलपुर। जिले के उच्च एवं उच्चतर
माध्यमिक विद्यालयों के लिए शिक्षक पद पर नियोजन के लिए पंचम चरण की
प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राज्य के शिक्षा सचिव के निर्देश पर जिला
शिक्षा पदाधिकारी फूल बाबू चौधरी ने नियोजन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर
दी है।
बीएलओ की लापरवाही से दर्जनों युवा मतदाता सूची से बाहर
सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड के तहत मौदह पंचायत के वॉर्ड-8 के दर्जनों युवा
बीएलओ की मनमानी से पिछले लोकसभा चुनाव के समय से ही अपने मताधिकार का
प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। बूथ संख्या 139 के तहत आने वाले ये युवा गत
विधानसभा एवं पंचायत चुनाव में भी मतदान नहीं कर पाए थे।
निरीक्षण में गायब मिले तीन शिक्षक, होगी जांच
दरभंगा । कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत राढी पूर्वी पंचायत के मुसहरी टोल
प्राथमिक विद्यालय का पंचायत के मुखिया वली अहमद ने सोमवार को औचक निरीक्षण
किया। विद्यालय में मात्र 15 बच्चे और एक प्रधानाध्यापिका ही उपस्थित
मिलीं।
कला, विज्ञान एवं प्रधानाध्यापक पद पर पदस्थापना सूची जारी होने से शिक्षकों में हर्ष
भागलपुर। डीपीओ स्थापना द्वारा स्नातक कला, विज्ञान एवं प्रधानाध्यापक
पद पर शिक्षकों की हुई प्रोन्नति एवं पदस्थापना सूची जारी कर दिए जाने पर
शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।
पीआरटी पास अभ्यर्थियों की काउंस¨लग 24 से
दरभंगा । लनामिविवि में पीआरटी 2016 पास अभ्यर्थियों के कोर्स वर्क
के लिए काउंसि¨लग की तिथि तय कर दी गई है। बॉयोटेक्नोलॉजी व वनस्पति
विज्ञान के विभागाध्यक्ष क्रमश: डॉ. आईएन मिश्रा व डॉ. उपेंद्र कुमार ने
बताया कि उनके विभाग में काउंस¨लग 24 अक्टूबर को 11 बजे से होगी।
विद्यालयवार शिक्षक-छात्रों की संख्या उपलब्ध कराने व अनुश्रवण विद्यालय का समय पर करने का निर्देश
दरभंगा । बीईओ हरिशंकर झा ने सोमवार को
बीआरसी भवन में सीआरसीसी के साथ बैठक की। इसमें सभी सीआरसीसी को सामंजन को
लेकर विद्यालयवार शिक्षक-छात्रों की संख्या उपलब्ध कराने व अनुश्रवण
विद्यालय का समय पर करने का निर्देश दिया।
पदस्थापना नहीं किए जाने को लेकर बिना अनुमति शिक्षकों ने शुरू किया अनशन
सीतामढ़ी। नव प्रोन्नत शिक्षकों को स्कूल में पदस्थापना नहीं किए जाने
को लेकर जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ व संयुक्त संघर्ष मोर्चा के
संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर
दिया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुमति नहीं मिलने के बाद भी शिक्षकों ने
अनशन शुरू कर दिया।
2010 के प्रखंड शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग
समस्तीपुर। वर्ष 2010 के प्रखंड शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में तत्कालीन
प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा व्यापक रूप से गड़बड़ी
किये जाने के विरूद्ध प्रखंड क्षेत्र के गोरियारी ग्राम निवासी राजीव कुमार
ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत बीईओ से प्रखंड शिक्षक नियोजन से
संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की है।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार नाथ
पटना. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पिछले चार साल से महासचिव रहे केदार नाथ पांडेय को सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष चुन लिया गया है. वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष रहे शत्रुघ्न प्रसाद सिंह महासचिव निर्वाचित हुए हैं.
इस साल हाइस्कूल व प्लस टू स्कूलों को मिलेंगे 694 टीचर
भागलपुर: जिले के हाइस्कूलों व प्लस टू स्कूलों को इस वर्ष 694 शिक्षक मिल जायेंगे. इसके लिए शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग ने मुहर लगा दी है. नियोजन का संशोधित (रिवाइज्ड) कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. 29 दिसंबर तक स्कूलों में शिक्षक नियोजित करने का निर्देश शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जारी कर दिया है.
टीएमबीयू: सीनेट चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 31 शिक्षकों ने भरा परचा
भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के होनेवाले सीनेट चुनाव के लिए सोमवार को विवि स्थित सीनेट हॉल में विभिन्न वर्गों के लिए शिक्षक प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. सुबह 10 से शाम पांच बजे तक परचा भरने का कार्य किया गया. सभी वर्गों को मिला कर 31 शिक्षकों ने परचा दाखिल किया.