; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

आधार कार्ड से नहीं जुड़ने वाले नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं

गया हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के प्रारंभिक, उच्च तथा उच्चत्तर विद्यालयों के शिक्षकों व पुस्तकालयध्यक्षों को आधार कार्ड नंबर से जोड़ने की कवायद तेज कर दिया गया है। आधार कार्ड से नहीं जुड़ने वाले शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाएगा।

आठ दिसंबर तक हर हाल में शिक्षकों को आधार कार्ड के साथ नियुक्ति की छाया प्रति कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। समय पर जमा नहीें करने वाले शिक्षक जनवरी माह का वेतन पाने से वंचित रह जाएंगे।
इस संबंध में विभाग के प्रधान सचिव ने फरमान जारी किया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिले के सभी नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालयध्यक्षों का अकाउंट को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी शिक्षकों व पुस्तकालायध्क्षों को अपने नियुक्ति पत्र के साथ आधार कार्ड का छाया प्रति विभागीय कार्यालय को उपलब्ध कराना है। डीपीओ प्रियनंदन प्रसाद ने बताया कि प्रधान सचिव के दिए गए निर्देश के आलोक में उच्च विद्यालय व उच्चत्तर विद्यालय के शिक्षक व पुस्तकालायध्क्ष डीईओ कार्यालय के नियोजन शाखा में तथा प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों को प्रखंड के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आठ दिसंबर तक अपने संबंधित छायाप्रति हर हाल में जमा करा देंगे। 

UPTET news