; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

10 पंचायतों के शिक्षक नियोजन पर लगी रोक

अररिया। उर्दू बंगला शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत को ले डीएम के निर्देश पर एसडीओ संजय कुमार ने जोकीहाट प्रखंड के 10 पंचायतों के नियोजन पर फिलहाल रोक लगाते हुए जांच की बात कही है।
इससे नियोजन इकाई को झटका लगा है, लेकिन नियोजन से वंचित अभ्यर्थियों के चेहरे पर थोड़ी राहत दिखाई दे रहा है। जिन पंचायतों के नियोजन पर रोक लगाई गई है उनमें डूबा, तारण, काकन, बगडहरा, मटियारी, चीरह, हरदार, गैरकी मसुरिया, प्रसादपुर व केसर्रा पंचायत शामिल हैं। एसडीओ संजय कुमार ने नियोजन स्थगित करते हुए जोकीहाट बीडीओ एके अमन को निर्देश दिया है कि नियोजन से संबंधित सभी फाइलें अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया जाए। एसडीओ ने बीडीओ को भेजे प्रतिवेदन में लिखा है कि कई शिकायतकर्ताओं ने नियोजन शिविर में ध्वनि विस्तारक यंत्र नही लगाने, सही आवेदक का नाम नहीं पुकारने तथा मेधा सूची में कम अंक वाले अभ्यर्थियों से नजराना लेकर उनका चयन कर दिए जाने की बात कही है। नियोजन स्थगित किये जाने से जहां संबंधित पंचायत नियोजन इकाई को झटका लगा है वहीं नियोजन से वंचित अभ्यर्थी के चेहरे पर थोड़ी राहत भरी मुस्कान दिख रहा है।

UPTET news