; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

वेतन भुगतान को उर्दू शिक्षक संघ ने डीपीओ को सौंपा ज्ञापन

सीतामढ़ी। उर्दू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो. महफूज आलम व जिला महासचिव मो. इमरान के नेतृत्व में नव नियुक्त उर्दू शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंप वेतन भुगतान की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व में 26 मई को पत्रांक 1508 के माध्यम से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व नियोजन इकाई को उर्दू शिक्षकों के वेतन भुगतान के संबंध में आदेश दिया गया था।
किन्तु अब तक कार्य पूरा नहीं किया गया। पुन : संघ द्वारा शिकायत करने पर डीपीओ द्वारा दूसरा पत्र 12 जुलाई को पत्रांक 1930 के माध्यम से सभी बीईओ व नियोजन इकाई को जारी किया गया, बावजूद वेतन भुगतान संबंधित कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। नतीजा उर्दू शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं डीपीओ के आदेश के दो माह बाद भी सुप्पी प्रखंड के बड़हरवा मोहनी मंडल व कोठिया राय पंचायत में नियोजन इकाई सह पंचायत सचिव द्वारा कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। सुप्पी बीडीओ द्वारा पंचायत सचिव को पूर्ण प्रभार नहीं दिये जाने के कारण कार्य रूका हुआ है। मौके पर मो. मजीद, अफताब आलम, मो. वकार, निकहत प्रवीण, सैफ अहमद, मो. गुलफान, मो. फूल, मो. शब्बीर व मो. बाबर अली आदि शिक्षक मौजूद थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news