; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

स्थानांतरण पर रोक से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में की तालाबंदी

सारण। प्रखंड के मध्य विद्यालय मानुपुर में प्रधानाध्यापक के स्थानान्तरण पर विभाग द्वारा रोक लगाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्यालय में तालाबंदी कर प्रधानाध्यापक सहित समस्त शिक्षक को बाहर रखा।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी चन्द्रकान्ति का स्थानान्तरण मध्य विद्यालय के बेला में तब किया गया था, जब स्थानीय लोगों ने इसके लिए आवेदन दिया था। इधर, विभाग द्वारा इसे रद कर दिया गया। जिसके बाद प्रधानाध्यापिका विद्यालय में पहुंची थी। उनको देख ग्रामीण भड़क गए और तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, जयराम सिंह, ,संजय सिंह, रामेश्वर सिंह, कृष्णा सिंह, दीना सिंह, सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि उक्त प्रधानाध्यापिका का स्थानातरण तीन बार हुआ। पुन: विभाग द्वारा रोक दिया जाता है। इनके यहां रहने से बच्चों को समस्त योजनाओं से वंचित होना पड़ता है। साथ ही पठन पाठन का संचालन सही नहीं हो पाता है। इन लोगों ने विभाग से मांग किया है कि कुमारी चन्द्रकान्ति का स्थानातरण पर रोक नहीं लगायी जाय। स्थानातरित विद्यालय बेला में ही योगदान कराया जाय।

इधर, प्रधानाध्यापिका कुमारी चन्द्रकांति का कहना है कि मेरा स्थानांतरण माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक मे रोका गया है। स्थानीय लोगों द्वारा राजनीति किया जा रहा है। महिला होने के नाते मुझे परेशान किया जाता है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news